Bihar Breaking News Live: पटना में एसटीएफ की कार्रवाई, पांच बालू माफिया गिरफ्तार

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
10:07 PM. 12 Aug 23 10:07 PM. 12 Aug

पटना में पांच बालू माफिया गिरफ्तार

पटना के बिहटा में बालू की अवैध खनन की सूचना पर शनिवार को थाना क्षेत्र के अमनाबाद सोन नदी में बिहटा पुलिस, एसटीएफ और भोजपुर के कोईलवर पुलिस के संक्युत में छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी अभियान के दौरान नाव पर अवैध खनन कर बालू लाद रहे पांच बालू माफिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार माफिया की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के हरदास बिगहा गांव निवासी सुरेश महतो का पुत्र सुरेन्द्र कुमार,स्व जगनारायण सहनी का पुत्र रवि कुमार, जागा महतो का पुत्र चंदन कुमार, सेवलाल महतो का पुत्र संतोष कुमार और मुजफ्फरपुर के ढोली सतरा थाना क्षेत्र के वाजी छापड़ा गांव निवासी शिवनाथ निषाद का पुत्र मंजय मुखिया के रूप में हुई है. प्रक्षिशु डीएसपी सह थानाध्यक्ष डॉ अनु कुमारी ने बताया की अवैध बालू खनन करते पांच बालू माफिया को गिरफ्तार किया गया है. वहीं मौके का फायदा उठाकर अन्य माफिया अपनी पोकलेन और नाव लेकर भागने में सफल हो गया है. अवैध खनन के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलता रहेगा.

10:07 PM. 12 Aug 23 10:07 PM. 12 Aug

मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ का भद्रघाट तक किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को जेपी गंगा पथ का भद्रघाट तक निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का भी जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा समेत अन्य वरीय अधिकारी और अभियंता उपस्थित थे.

10:07 PM. 12 Aug 23 10:07 PM. 12 Aug

पटना में दिनदहाड़े नर्स की हत्या 

पटना के कंकड़बाग क्षेत्र में सरेआम नर्स की हत्या कर दी गई है. पूर्णिया की रहने वाली सोनी कुमारी मेदांता में नर्स का काम करती थी. जिनकी दिन दहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई है.

10:07 PM. 12 Aug 23 10:07 PM. 12 Aug

गोपालगंज में मछली मारने के विवाद में मारपीट

गोपालगंज के सिधवलिया थाने के बघवार निजामत में मछली मारने के विवाद में मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष हरेराम कुमार ने बताया कि मामले को लेकर 16 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इनमें से दो आरोपितों को बघवार से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपित बघवार गांव के चंदन कुमार शर्मा व रवि रंजन कुमार है. पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

10:07 PM. 12 Aug 23 10:07 PM. 12 Aug

नरकटियागंज में सड़क पर उतरीं गुस्साई छात्राएं

नरकटियागंज के मतिसरा गर्ल्स स्कूल में तैनात अतिथि शिक्षिक साहिल कौशर की करतूतों से आजिज आकर शनिवार को छात्राएं सड़क पर उतर गईं और जमकर बवाल किया. सैकड़ों की संख्या में छात्राओं ने स्कूल के सामने ही सड़क पर टायर जला कर हंगामा करने लगी. सड़क पर बेंच रख उसपर खड़ी होकर सभी प्रदर्शन करने लगी. आक्रोशित छात्राएं छेड़खानी के आरोपित शिक्षक साहिल कौशर की त्वरित गिरफ्तारी की मांग कर रहीं थीं. आक्रोशित छात्राओं का कहना था कि एचएम की मिली भगत से अतिथि शिक्षक हमेशा छात्राओ के साथ अश्लील हरकत करता है. नंबर बढ़ाने के नाम पर छात्राओं के साथ गलत करता है. छात्राएं आरोपित शिक्षक को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग को लेकर डटीं रहीं.

10:07 PM. 12 Aug 23 10:07 PM. 12 Aug

कैमूर में थाना के पास से पियक्कड़ को पुलिस ने पकड़ा

कैमूर की चैनपुर पुलिस द्वारा थाना गेट के समीप शराब के नशे में झूम रहे एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार पियक्कड़ थाना क्षेत्र के मुड़ी गांव निवासी राम सकल सिंह का पुत्र रामराज सिंह बताया जाता है. थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि रामराज सिंह शराब पीने के बाद चैनपुर थाना के गेट के समीप नशे में झूम रहा था. उसे नशे की हालत में देख सशस्त्र बलों के सहयोग से पकड़ा गया और उसकी मेडिकल जांच करायी गयी, जिसमें रामराज सिंह के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. थानाध्यक्ष ने बताया उसे गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है.

2:46 PM. 12 Aug 23 2:46 PM. 12 Aug

नीलेश मुखिया गोलीकांड मामले में ट्रेन से गिरफ्तारी

पटना के नीलेश मुखिया गोलीकांड मामले में पटना पुलिस ने एक और बदमाश को गिरफ्तार किया है. दो शूटरों की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए यूपी में ट्रेन से एक बदमाश को दबोचा गया है.

2:46 PM. 12 Aug 23 2:46 PM. 12 Aug

लखीसराय में यात्रियों से भरी स्कॉर्पिया गड्ढे में पलटी

लखीसराय में एक स्कॉर्पियो गड्ढे में पलट गयी. घटना कबैया थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे. गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी.

2:46 PM. 12 Aug 23 2:46 PM. 12 Aug

पूर्णिया में युवती का किया यौन शोषण,गर्भ ठहरा तो उछला मामला

पूर्णिया के सरसी थानाक्षेत्र के अंतर्गत धमदाहा प्रखंड के चम्पावती गांव में एक युवती का यौन शोषण किये जाने का मामला सामने आया है. गर्भ ठहरने के बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की है. सरसी थानाध्यक्ष मसूद हैदरी ने बताया कि पीड़िता लिखित आवेदन लेकर सरसी थाना आयी थी. पीडिता को महिला थाना पूर्णिया भेजा गया है. इधर, पीड़ित पक्ष ने बताया कि एसपी को भी आवेदन देकर आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की गयी है.

2:46 PM. 12 Aug 23 2:46 PM. 12 Aug

वैशाली में 3 लोगों ने कुएं में लगाई छलांग

वैशाली में एक महिला समेत 3 लोगों ने कुंए में छलांग लगा दी. घटना विदुपुर थाना क्षेत्र के बिहवापुर की बतायी जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक युवक की इसमें मौत हो चुकी है.

2:46 PM. 12 Aug 23 2:46 PM. 12 Aug

पटना के दानापुर में दो लोगों की हत्या

पटना के दानापुर में दो लोगों की हत्या से सनसनी फैली है. पुलिस ने अलग अलग जगहों से दो शव बरामद किए हैं. मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है.

2:46 PM. 12 Aug 23 2:46 PM. 12 Aug

सीवान में कारोबारी को मारी गोली

सीवान में अपराधियों ने एक कारोबारी को गोली मारकर जख्मी कर दिया. घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र की है. जख्मी व्यवसायी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

2:46 PM. 12 Aug 23 2:46 PM. 12 Aug

अररिया में टूटा बांध

अररिया के भरगामा प्रखंड क्षेत्र के जयनगर स्थित परिहारी वितरणी नहर के पश्चिम भाग का स्पर कमजोर होने के कारण रात्रि के समय में बांध टूट गया. बांध टूटने से दर्जनों घरों में पानी फैल गया है. वहीं परिहारी नहर में कुशमौल केनाल से पानी छोड़ा जाता है जो अभी तक निरंतर नहर में पानी चालू ही है. 

2:46 PM. 12 Aug 23 2:46 PM. 12 Aug

पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का दूसरा ट्रायल

पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का दूसरा ट्रायल आज किया जा रहा है. पटना से ट्रेन सुबह ही रवाना हो चुकी है. हावड़ा पहुंचने के बाद ट्रेन पटना वापस आएगी.

2:46 PM. 12 Aug 23 2:46 PM. 12 Aug

बगहा में सीएसपी संचालक से लूट

बगहा के बरवल में सीएसपी संचालक से तीन लाख रूपए की लूट की गयी है. लूट का विरोध करने पर संचालक को बेरहमी से पीटा गया. वहीं जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

2:46 PM. 12 Aug 23 2:46 PM. 12 Aug

यशवंतपुर-बरौनी स्पेशल  ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ायी गयी

बरौनी और यशवंतपुर के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ायी गयी है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 05215 बरौनी-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन अब 19 अगस्त से 30 सितंबर तक हर शनिवार को खुलेगी. इसी तरह 05216 यशवंतपुर-बरौनी स्पेशल अब 22 अगस्त से तीन अक्तूबर तक हर मंगलवार को खुलेगी.

2:46 PM. 12 Aug 23 2:46 PM. 12 Aug

सारण में घरेलू कलह में युवक ने की आत्महत्या

सारण के बनियापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में शुक्रवार को 39 वर्षीय तेजनारायण कुंवर उर्फ गुड्डू कुंवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लिया. घटना के संबंध में बताया जाता है किसी बात को लेकर युवक का परिवार के लोगो के साथ दिन में अनबन हुई थी. दोपहर बाद युवक ने घर के एक कमरे में गले में फंदा डाल आत्महत्या कर लिया.

2:46 PM. 12 Aug 23 2:46 PM. 12 Aug

सुपौल में करंट लगने से मौत

सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र के कटहरा वार्ड संख्या आठ में गुरुवार की संध्या एक फर्नीचर मिस्री की करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक फर्नीचर मिस्त्री 55 वर्षीय विंदेश्वरी शर्मा सोहटा पंचायत वार्ड संख्या एक निवासी बताया जा रहा है. 

2:46 PM. 12 Aug 23 2:46 PM. 12 Aug

पटना में युवती ने फंदे से झूल दी जान

पटना में श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल के एचआइवी अस्पताल में कार्य करने वाले ओडिशा निवासी नर्स शुभ्रा श्री साहू के घर रहने वाली 18 वर्षीय युवती नाजिया ने शुक्रवार की रात फंदे से झूल कर जान दे दी है. घटना खाजेकलां थाना क्षेत्र के मोगलपुरा टिकिया टोली मुहल्ले की है.

2:46 PM. 12 Aug 23 2:46 PM. 12 Aug

सीवान में अचानक होटलों में शुरू कर दी गयी छापेमारी

सीवान. शुक्रवार की देर रात शहर में बाहरी व्यक्तियों व चोरों के आने की सूचना पर सदर एसडीपीओ फिरोज आलम के नेतृत्व में पुलिस ने होटलों में छापेमारी की. इस दौरान होटलों की तलाशी ली गयी व वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गयी. पुलिस को सूचना मिली थी कि बाहर से आये अपराधी व चोर अपने कामों में सफलता प्राप्त नहीं करते हैं तो वे लोग शहर के किसी न किसी होटल में छुप कर रहते हैं. इसके बाद एसडीपीओ फिरोज आलम के नेतृत्व में नगर थाना, मुफ्फसिल, सराय ओपी थाने की पुलिस सहित अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाकर होटलों को खंगालना शुरू किया.

2:46 PM. 12 Aug 23 2:46 PM. 12 Aug

राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी मामले में गिरफ्तारी

खगड़िया. मानसी व खगड़िया के बीच डिब्रूगढ़-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की जा रही थी. पत्थरबाजी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी. मामले की जांच के क्रम में निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम, आरक्षी सज्जन कुमार, आरक्षी अविनाश कुमार, सहायक उप निरीक्षक रणबीर कुमार ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की. राजधानी पर पथराव करने के मामले में आरपीएफ ने रवि कुमार उर्फ कंप्यूटर व दुनीलाल पासवान के पुत्र मासूम कुमार को गिरफ्तार किया है.

2:46 PM. 12 Aug 23 2:46 PM. 12 Aug

रंगदारी नहीं देने पर ट्रैक्टर को ले भागे बदमाश

बांका के रजौन प्रखंड क्षेत्र के छोटी घुटिया गांव में ट्रैक्टर चलाने के एवज में रंगदारी की मांग को पूरा नहीं करने पर दो बदमाशों ने दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर लेकर फरार हो गये. घटना को लेकर ट्रैक्टर मालिक ने रजौन थाना में आवेदन देकर शिकायत की है. जानकारी के अनुसार भागलपुर जिला के गोराडीह थाना क्षेत्र के डंडा बाजार निवासी, अंकज यादव अपने ससुराल रजौन थाना क्षेत्र के छोटी घुटिया में रहकर अपना ट्रैक्टर चलाता था. वह प्रतिदिन अपने ससुराल में घर के दरवाजे पर ट्रैक्टर खड़ा करता था. विगत दो दिन पूर्व छोटी घुटिया गांव के ही संदीप यादव व भूदेव यादव ने ससुराल में ट्रैक्टर चलाने के एवज में एक लाख रुपया रंगदारी की मांग की. इंकार करने पर दोनों ने गाली-गलौज व मारपीट की जिसके बाद दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

2:46 PM. 12 Aug 23 2:46 PM. 12 Aug

 बक्सर में बाइक दुर्घटना मे एक युवक की मौत, दूसरा जख्मी

सिमरी थाना क्षेत्र के मिशन मोड के समीप खंधरा पाण्डेयपुर निवासी 27 वर्षीय पवन यादव उर्फ टमाटर यादव की बाइक दुर्घटना में मौत हो गयी .प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक से दो युवक बाजार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान मिशन मोड के समीप बाइक का संतुलन बिगड जाने की वजह से सड़क किनारे रखे गये. पाइप से मोटरसाइकिल जा टकरायी एवं दोनों बाइक सवार सड़क पर जख्मी हो कर गिर गये .जख्मी युवक को परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में एक की मौत हो गई. दूसरा घायल युवक राजू यादव का इलाज चल रहा है .मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया .

2:46 PM. 12 Aug 23 2:46 PM. 12 Aug

पटना हावड़ा वंदेभारत एक्सप्रेस का दूसरा ट्रायल आज

बिहार व बंगाल को जोड़ने वाली पटना हावड़ा वंदेभारत एक्सप्रेस का शनिवार को दूसरा ट्रायल किया जायेगा. यह ट्रेन पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्मनंबर एक से सुबह 8 बजे हावड़ा के लिए रवाना होगी. अपने निर्धारित समय 6:30 घंटे में यह ट्रेन खुली है व दोपहर 2:30 हावड़ा जंक्शन पहुंचेगी.

7:04 AM. 12 Aug 23 7:04 AM. 12 Aug

बेगूसराय में जमीन कारोबारी की हत्या

बेगूसराय में अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी की हत्या की दी. मृतक की पहचान आशुतोष कुमार के रूप में हुई है. मामला FCI ओपी क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि आशुतोष कुमार को बदमाशों ने झांसे में लिया और फोन करके बुला लिया. जिसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आशुतोष सदानंदपुर के रहने वाले थे.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >