मुख्य बातें
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Bihar Breaking News Live: गया पुलिस ने आठ घंटे के अंदर बिना फिरौती दिए अगवा बच्चे को सकुशल किया बरामद
गया के इमामगंज थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव से नौवीं कक्षा में पढ़नेवाले एक छात्र के अपहरण होने पर परिजनों के द्वारा पुलिस को एक लिखित आवेदन दिया गया था. इधर, इस दौरान अगवा छात्र के परिजनों से अपहरण कर्ता पांच लाख रुपये का फिरौती की मांग कर रहे थे. इस संबंध में इमामगंज थाना में धारा 364(ए) के तहत कांड संख्या 02/24 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. इस घटना को एसएसपी आशीष भारती ने गंभीरता से लिया गया तथा अपहृत छात्र की बरामदगी एवम इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए नगर पुलिस अधीक्षक गया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इमामगंज, थानाध्यक्ष इमामगंज थाना, इमामगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी तथा तकनीकी शाखा गया के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को शामिल किया गया. उक्त गठित टीम द्वारा के तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन कर चतरा पुलिस के सहयोग से अपहृत छात्र को प्राथमिकी दर्ज होने के आठ घंटे के अंदर झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया. इस संबंध में इमामगंज डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि अपहरण छात्र को सकुशल बरामद कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है.
गुरुवार को पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के खेदलपुरा गांव में एक युवक ने नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवक की पहचान थाना क्षेत्र के खेदलपुरा गांव निवासी भोला साव के पुत्र राज किशोर कुमार (22वर्ष) के रूप में हुई है. मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. थाना प्रभारी राम शंकर सिंह ने बताया कि एक युवक ने नशीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है. इस संबंध में मृतक के पिता द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है.
बिहार लोक सेवा आयोग जल्द ही दूसरे चरण की नियुक्ति का पूरक रिजल्ट प्रकाशित करेगा. इसको लेकर शिक्षा विभाग ने आयोग को पत्र भेजा है. वहीं, आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है.
जमुई पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के त्रिपुरारी सिंह घाट के समीप से हथियार, कारतूस और लूटी हुई एक मोटरसाइकिल के साथ कुल आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जिस वक्त इन अपराधियों को गिरफ्तार किया, वे सभी अपराध की योजना बना रहे थे. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया की जांच में यह सामने आया है कि सभी अपराधी एक दूसरे से लखीसराय, जमुई व शेखपुरा के अपराधियों के साथ मिलकर आर्म्स एवं कारतूस की सप्लाई भी करते हैं.
औरंगाबाद –पटना रोड में भरथौली शरीफ व खैरी गांव के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया. इस घटना में एक मासूम और उसकी मां यानी की मां-बेटे की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की शाम की है. मृतकों में देव प्रखंड के उपरदाहा गांव निवासी महेंद्र पासवान की 24 वर्षीय पत्नी रेणु देवी और डेढ़ वर्षीय पुत्र मोहित कुमार शामिल है. बड़ी बात यह है कि मृतका गर्भवती थी और बहुत जल्द उसका प्रसव भी होने वाला था.
छपरा नगर थाना क्षेत्र के सबसे व्यस्त व्यवसायिक इलाका साहेबगंज शिव मंदिर व प्रधानघर के समीप घरेलू गैस पाइपलाइन में अचानक आग लग गई. जमीन के नीचे से आग की लपटें बाहर निकलने लगी जिसे देख पुरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. हालांकि आग लगने की सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद अग्निशमन की दो बडी़ व तीन छ़ोटी गाडी़ मौके पर पहुंची आग पर काबू पा लिया गया.आसपास के दुकानदारों ने बताया की गैस पाईप में आग की इतनी भयंकर थी की लोगों इधर-उधर भागने लगे.वहीं आग से एक दुकानदार सुनिल कुमार झुलस गया.जिसका ईलाज सदर अस्पताल मे चल रहा हैं.जहाँ पाईप लाईन में आग लगी थी .वहाँ कई दुकानें लगती हैं.घटना के बाद आईओसीएल की टीम घटना स्थल पर पहुंच अपने स्तर से जाँच मे जुट गयीं हैं. वहीं सदर एसडीओ ने बताया की मामले की जाँच ���रायी जायगी.
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…