मुख्य बातें
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Bihar Breaking News Live: सीवान में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, ढाई लाख रुपये भी लूटे
सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के साहबाजपुर गांव के समीप बुधवार को बेखौफ अपराधियों ने भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी की गोली मारकर हत्या कर लगभग ढाई लाख रुपए लूट लिया. सड़क के किनारे लावारिस हालत में पड़े फाइनेंस कर्मी को स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया. सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई.
पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के सरमेरा मोड़ के पास अपराधियों ने पटना हाईकोर्ट के वकील पर उस वक्त जानलेवा हमला किया जब वो कार से वापस लौट रहे थे. घायल वकील रविकांत अस्पताल में भर्ती.
सीवान नगर थाना क्षेत्र के जेपी चौक के समीप लोगों ने मोबाइल चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया. जानकारी के मुताबिक बुधवार को एक युवक जेपी चौक के समीप मोबाइल चोरी कर रहा था. तभी किसी ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर डाली. इसके बाद पुलिस को सौंप दिया. इस संबंध में नगर थाना पुलिस ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया.
गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गये. मामले में पीड़ित के बयान पर स्थानीय थाने में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के रामसागर राम ने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा दी हुई जमीन पर हम शौचालय का निर्माण करा रहे थे. इस बीच मिश्रौली गांव के नौ लोग गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया. साथ ही गले से सोने की चेन व रुपये छीन लिये. मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है.
महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल की तबीयत खराब होने के कारण बुधवार को उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के वरीय चिकित्सक लगातार निगरानी रखे हुए. मिली जानकारी के अनुसार किशोर कुणाल पिछले कई दिनों से सर्दी,जुकाम और बुखार से पीड़ित थे. अयोध्या से लौटने के क्रम में ही सर्दी,जुकाम और बुखार से पीड़ित हो गये थे.
सारण जिला के रिविलगंज थाना क्षेत्र के मुकरेड़ा गांव के समीप बुधवार को मोटरसाइकिल सवार दो भाई ट्रक की चपेट में आ गये. दिया. घटना बाद ट्रक चालक फरार हो गया. दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक भगवान बाजार थाना क्षेत्र के रतनपुरा मुहल्ला निवासी देवराज चौहान उर्फ कल्लू का पुत्र विकास कुमार व घायल उसका छोटा भाई विशाल कुमार बताया जाता है.