Bihar Breaking News Live: सासाराम में फिर से हुई हिंसक झड़प, सहजलाल पीर में दो पक्षों में फायरिंग

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
8:05 PM. 1 Apr 23 8:05 PM. 1 Apr

सासाराम में फिर से हुई हिंसक झड़प, सहजलाल पीर में दो पक्षों में फायरिंग

सासाराम में शाम ढ़लते ही, एक बार फिर से फिर से हुई हिंसक झड़प शुरू हो गयी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सहजलाल पीर में दो पक्षों में फायरिंग हुई है. यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल कैंप कर रहे हैं.

6:41 PM. 1 Apr 23 6:41 PM. 1 Apr

मधुबनी में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जांच

मधुबनी में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप. मां और बेटा सहित 3 लोगों की हत्या दी गयी है. बताया जा रहा है कि मामला लौकहा थाना क्षेत्र के सहोरवा का है. पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंच गयी. जांच जारी है. मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

6:41 PM. 1 Apr 23 6:41 PM. 1 Apr

अमित शाह थोड़ी देर में पहुंचेगे पटना, एयरपोर्ट पहुंचे बीजेपी के नेता

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह थोड़ी देर में पटना पहुंचने वाले हैं. उनकी स्वागत में बीजेपी नेता एयरपोर्ट पहुंच गए हैं.

6:41 PM. 1 Apr 23 6:41 PM. 1 Apr

बीजेपी नेताओं ने नालंदा-सासाराम हिंसा पर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

बीजेपी नेताओं ने नालंदा-सासाराम हिंसा पर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने ज्ञापन सौंपा है.

6:41 PM. 1 Apr 23 6:41 PM. 1 Apr

गोपालगंज में कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले अपराधी को पुलिस ने दबोचा, हथियार बरामद

गोपालगंज में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाला बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस को उसके पास एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद. मीरगंज थानाध्यक्ष छोटन कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई.

6:41 PM. 1 Apr 23 6:41 PM. 1 Apr

ललन सिंह का बीजेपी पर तीखा हमला, कहा- पता था नहीं जुटेगी भीड़ इसलिए रैली की रद्द

बिहार में अमित शाह की रैली रद्द होने पर ललन सिंह ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पार्टी को पहले से पता था कि ललन सिंह की रैली में भीड़ नहीं जूटने वाली है. इसलिए पार्टी ने रैली ही रद्द कर दी. अमित शाह का स्वागत है. वो जितनी चाहे उनती रैली करें.

6:41 PM. 1 Apr 23 6:41 PM. 1 Apr

नालंदा और सासाराम में जारी हिंसा को लेकर बीजेपी नेता राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन

बिहार के नालंदा और सासाराम में जारी हिंसा के बीच बीजेपी नेता आज शाम तीन बजे राज्यपाल से मुलाकात करके उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे.

6:41 PM. 1 Apr 23 6:41 PM. 1 Apr

बेगूसराय में बूढ़ी गंडक में तीन भाई डूबे, दो की तलाश जारी

बेगूसराय में बूढ़ी गंडक में तीन भाई डूबे. एक को स्थानीय लोगों को खोजकर निकाला. दो की तलाश जारी. बताया जा रहा है कि घटना मंझौल के कमला गांव के पास हुआ है.

1:07 PM. 1 Apr 23 1:07 PM. 1 Apr

बिहार में हिंसा पर बोले सीएम नीतीश

बिहार में हिंसा मामले पर सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है. रामनवमी के शोभा यात्रा में नालंदा व सासाराम में हुई हिंसक झड़प पर सीएम ने कहा कि बिहार में सालों से सबकुछ ठीक रहा और अचानक अब कैसे बिगड़ गया. ये जरुर किसी की साजिश है. मैनें तुरंत निर्देश दिए.

1:07 PM. 1 Apr 23 1:07 PM. 1 Apr

BPSC के 75 साल पूरे

बिहार लोक सेवा आयोग के 75वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने संबोधन के दौरान कहा कि बीपीएएसी के खाली पद भरे जाएं. सीएम ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि बीपीएससी के सदस्यों के तीन खाली पदों को अगले पांच दिनों के अंदर भरा जाए.

1:07 PM. 1 Apr 23 1:07 PM. 1 Apr

बिहार में हिंसा मामले में गिरफ्तारी

बिहार में हिंसा मामले में तीन दर्जन से अधिक गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही है. सासाराम और बिहारशरीफ में शुक्रवार को हुई हिंसा में दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है.

1:07 PM. 1 Apr 23 1:07 PM. 1 Apr

भागलुपर में युवक की गला रेतकर हत्या 

भागलुपर के घोघा में बेख़ौफ़ अपराधियों ने युवक की गला रेतकर हत्या कर दी. रेलवे ट्रैक किनारे शव बरामद किया गया. युवक की पहचान सबौर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव निवासी लक्ष्मण मंडल के पुत्र सनोज कुमार (22) के रूप में की गई.

1:07 PM. 1 Apr 23 1:07 PM. 1 Apr

मुजफ्फरपुर में चिमनी दीवार गिरने से मौत

मुजफ्फरपुर में चिमनी दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. सकरा इलाके के बरियारपुर ओपी क्षेत्र की घटना है जहां भरथीपुर पंचायत के बांका चौर में ये हादसा हुआ. शनिवार की सुबह हुए इस हादसे में कई मजदूर जख्मी हुए हैं.

1:07 PM. 1 Apr 23 1:07 PM. 1 Apr

अमित साह का सासाराम में कार्यक्रम स्थगित

गृह मंत्री अमित साह का सासाराम में होने वाला कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी है.

1:07 PM. 1 Apr 23 1:07 PM. 1 Apr

नालंदा हिंसा मामले में गिरफ्तारी

बिहारशरीफ में हुई हिंसा मामले में दो दर्जन से अधिक संदिग्धों की गिरफ्तारी की गयी है.

1:07 PM. 1 Apr 23 1:07 PM. 1 Apr

जहानाबाद में सरिया लदा ट्रक पलटा

जहानाबाद में भीषण सड़क हादसा हुआ है. सरिया लदा एक ट्रक पलट गया जिसमें सवार दो मजदूरों की मौत हो गयी. जबकि आधा दर्जन से अधिक मजदूर जख्मी हैं. घटना सुबह करीब 8 बजे की बतायी जा रही है. NH – 83 पर मई हॉल्ट के पास ये हादसा हुआ है.

1:07 PM. 1 Apr 23 1:07 PM. 1 Apr

खगड़िया में वार्ड सदस्य को गोलियों से भूना

खगड़िया में एक वार्ड सदस्य को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला. शुक्रवार रात की ये घटना है. जहां पिपरपांती गांव बमबम सिंह की हत्या हुई है. वो कोयला पंचायत के वार्ड नंबर 6 के वार्ड सदस्य थे. जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्किल नंबर एक इलाके के पिपरपांती गांव का यह मामला है.

1:07 PM. 1 Apr 23 1:07 PM. 1 Apr

गया में रामनवमी जुलूस को लेकर बवाल

गया में भी रामनवमी जुलूस को लेकर बवाल हुआ. शुक्रवार की दोपहर चाकंद थाना क्षेत्र के ढकायीन गांव से राम नवमी की शोभायात्रा निकाली गई . शोभायात्रा जब डब्बू गांव पहुंची तो डीजे और जयघोष को लेकर विवाद हुआ. अचानक दोनों पक्ष भिड़ गए. पुलिस की टीम पर भी पथराव किया गया. दर्जन भर से अधिक लोगों को गिरफ्तार किए जाने की सूचना है.

1:07 PM. 1 Apr 23 1:07 PM. 1 Apr

सासाराम में अमित शाह की रैली से पहले बिगड़े हालात

सासाराम में गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम 2 अप्रैल को है. वहीं शुक्रवार को हिंसक झड़प के बाद अब इंटरनेट सेवा बंद करके सासाराम में धारा 144 लगा दिया गया है.

1:07 PM. 1 Apr 23 1:07 PM. 1 Apr

पूर्णिया सड़क हादसे के मृतक

पूर्णिया में बेकाबू ट्रक से रौंदकर 4 लोगों की मौत हुई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की पहचान बेलका के सरबुल आलम और श्रीपुर रौटा के दीपक कुमार, बलुआ गोस्तरा निवासी हाफिज शब्बीर, हरिया गांव के रहने वाले हाफिज रूबैद आलम के रूप में की गयी है.

1:07 PM. 1 Apr 23 1:07 PM. 1 Apr

पूर्णिया में ट्रक ने कई लोगों को रौंदा, 4 की मौत

पूर्णिया में एक ट्रक ने कई लोगों को रौंद दिया. घटना बायसी अनुमंडल की है जहां रौटा थाना के सीताबाड़ी इलाके में एक ट्रक चालक ने अनियंत्रित ट्रक से कई लोगों को रौंद दिया. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गयी है. आरोपित ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

1:07 PM. 1 Apr 23 1:07 PM. 1 Apr

बिहारशरीफ और सासाराम में इंटरनेट बंद

बिहार के नालंदा जिले और सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसक झड़प से हालात बिगड़ गये. दोनों जगहों पर धारा 144 लागू कर दिया गया है. बिहारशरीफ में 5 लोगों को गोली लगी है. इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.

1:07 PM. 1 Apr 23 1:07 PM. 1 Apr

पूर्णिया में ट्रक से कुचल साइकिल सवार मजदूर की मौत

पूर्णिया-कटिहार मार्ग के बेलौरी चौक पर शुक्रवार को पूर्णिया की ओर से आ रहे बेलगाम ट्रक ने साइकिल को रौंद डाला, जिससे साइकिल सवार मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक मजदूर की पहचान 55 वर्षीय फेकन साह के रूप में की गयी. वह मुफस्सिल थानाक्षेत्र के सतडोब का निवासी था.

1:07 PM. 1 Apr 23 1:07 PM. 1 Apr

सासाराम में सड़क हादसा

सासाराम: डेहरी नासरीगंज पथ पर आयरकोठा बाजार के समीप शुक्रवार करीब नौ बजे एक ट्रक के चपेट में आकर एक छात्र की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे. मृतक गोही गांव के असलम अंसारी (शिक्षक) के 14 वर्षीय बेटा अलकामा अंसारी बताया जाता है. 

1:07 PM. 1 Apr 23 1:07 PM. 1 Apr

बिहार बोर्ड रिजल्ट से निराश छात्र ने की खुदकुशी

पटना से सटे मसौढ़ी में एक मैट्रिक परीक्षार्थी ने आत्महत्या कर ली. भगवानगंज थाना क्षेत्र के खनपुरा गांव की ये घटना है जहां 14 वर्षीय छात्र ने शुक्रवार की देर शाम गले में साड़ी का फंदा डालकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली. परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो आनन-फानन में उसके पास गए. परिजनों ने देखा कि आकाश कुमार फंदे से लटका हुआ है. फौरन उसके शव को नीचे उतारा गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गयी.

1:07 PM. 1 Apr 23 1:07 PM. 1 Apr

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरायी, युवक की मौत

पटना के बिहटा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. मनेर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सह थाना क्षेत्र के देवकुली गांव के समीप गुरुवार की देर रात्रि को तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पेड़ में जोरदार टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गये. घटना में स्काॅर्पियो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप घायल हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो के अंदर फंसे युवक को निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया. मृत युवक की पहचान मनेर निवासी दिनेश राय का बेटे गोलू कुमार जबकि घायल की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के केल्हनपुर गांव निवासी विजय यादव का बेटे सोनू कुमार के रूप में हुई है. 

1:07 PM. 1 Apr 23 1:07 PM. 1 Apr

पटना में कोरोना का कहर

पटना जिले में कोरोना के मामले अधिक आने लगे हैं. बीते 24 घंटे के अंदर जिले में 9 मरीज पाए गये हैं. सबसे अधिक पीएमसीएच में तीन मरीज पाये गये हैं. पीएमसीएच में कुल 33 सैंपल जांच के लिए आये थे, तीन मरीजों में पुष्टि हुई है. तीन में एक 28 साल का मरीज पटना का है, जबकि 30 साल का मरीज सीतामढ़ी व 55 साल का एक मरीज अररिया जिले का रहने वाला है. छह मरीज पटना जिले के अलग-अलग कॉलोनी के रहनेवाले ह

1:07 PM. 1 Apr 23 1:07 PM. 1 Apr

पटना में भीषण सड़क हादसा

पटना: जक्कनपुर थाने के करबिगहिया के समीप गुरुवार को तेज गति से आ रही ट्रक ने बाइक सवार पिता व पुत्री को कुचल दिया. इसमें 22 वर्षीय प्रीति कुमारी की घटनास्थल पर मौत हो गयी. जबकि पिता मुरारी प्रसाद को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद लोगों ने ट्रक को छोड़ कर भाग रहे चालक दिनेश राय को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

1:07 PM. 1 Apr 23 1:07 PM. 1 Apr

सम्राट अशोक जयंती समारोह में भाग लेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार आ रहे हैं. रविवार को सासाराम और नवादा में जनसभा को अमित शाह संबोधित करेंगे. भाजपा नेताओं के मुताबिक पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार की शाम पटना पहुंचने के बाद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. फिर रात्रि विश्राम के साथ अगले दिन सासाराम के लिए रवाना हो जायेंगे. वे सासाराम शहर के रेलवे मैदान पर सम्राट अशोक जयंती समारोह में भाग लेंगे.

6:16 AM. 1 Apr 23 6:16 AM. 1 Apr

आज बिहार आएंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह आज बिहार आ रहे हैं. रविवार को सासाराम और नवादा में होने वाली जनसभा को संबोधित करने के लिए अमित शाह शनिवार की शाम ही पटना पहुंचेंगे. दोनों ही जगह पर होने वाली सभाओं को सफल बनाने के लिए भाजपा की प्रदेश टीम व स्थानीय नेता-कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हैं.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >