Bihar Breaking News Live : सुपौल में FCI का मैनेजर गिरफ्तार, 1.12 करोड़ के अनाज घोटाले का है आरोप

Bihar Breaking News LIVE: सुपौल के राघोपुर FCI के मैनेजर को पुलिस ने 1 करोड़ 12 लाख रुपये के अनाज घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया है. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें. prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
2:17 AM. 4 May 22 8:47 PM. 3 May

पटना से भारी मात्रा में हथियार बरामद 

पटना के गौरीचक में छापेमारी के दौरान भारी संख्या में हथियार बरामद हुआ. लाखों रुपये का बताया जा रहा हथियार. मौके से हथियार तस्कर हुआ फरार. मामले के लेकर पुलिस जांच में जुटी जूट गई है.

2:17 AM. 4 May 22 8:47 PM. 3 May

जमुई में जंगल से टेंपो चालक का शव बरामद

जमुई के झाझा थाना के ताराकुरा जंगल से टेंपो चालक का शव हुआ बरामद. पत्नी का गैर मर्द के साथ अवैध संबंध होने की सम्भावना है. मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है.

2:17 AM. 4 May 22 8:47 PM. 3 May

सुपौल में नमाज़ अदा कर रहे लोगों को कार ने कुचला  

बिहार के सुपौल के बीरपुर नगर पंचायत वार्ड नंबर-5 में मंगलवार को ईद के मौके पर एक कार ने कई लोगों को कुचल दिया. सात आना में नमाज अदा कर जैसे ही लोग उठ रहे थे, कि एक कार पीछे की ओर से चलती हुई आई और कई लोग उसकी चपेट में आ गए.

2:17 AM. 4 May 22 8:47 PM. 3 May

प्रशुराम जयंती समारोह में पहुंचे तेजस्वी यादव

पटना के बापू सभागार में भूमिहार ब्राम्हण एकता मंच के द्वारा आयोजित प्रशुराम जयंती समारोह कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव साथ ही राजद विधायक अमर पासवान भी कार्यक्रम में रहें मौजूद.

7:33 PM. 3 May 22 2:03 PM. 3 May

युवक को मारी गोली

रोहतास जिले के बिठवा में अपराधियों ने युवक को मारी गोली. बाइक लूट के दौरान विकेश साह को मारी गोली. हथियारबंद अपराधी बाइक लूटकर हुए फरार. घायल विकेश साह गंभीर हालत में वाराणसी रेफर. दावथ थाना के बिठवा के पास वारदात.

7:33 PM. 3 May 22 2:03 PM. 3 May

बाइक की टक्कर से विक्षिप्त युवक की मौत

बेगूसराय- बाइक की टक्कर से विक्षिप्त युवक की मौत. बाइक छोड़कर चालक मौके से हुआ फरार. घटनास्थल से पुलिस ने बाइक को किया जब्त. खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के SH 55 पर हुआ हादसा.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: सुपौल के राघोपुर FCI के मैनेजर को पुलिस ने 1 करोड़ 12 लाख रुपये के अनाज घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया है. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें. prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >