Bihar Breaking News Live: मंत्री विजय चौधरी ने वित्त भवन का उद्घाटन किया, 19 करोड़ की लागत से बना है भवन

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
5:43 PM. 20 Oct 22 5:43 PM. 20 Oct

मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर पर किया पलटवार

बीते दिनों प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा था. वहीं, अब पीके पर मंत्री अशोक चौधरी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि हम प्रशांत किशोर जैसे लोगों को सिरियसली नहीं लेते हैं.

5:43 PM. 20 Oct 22 5:43 PM. 20 Oct

औरंगाबाद में सरकारी कार्यक्रम में आयोजित डांस मामले में विभाग दो पदाधिकारी निलंबित

औरंगाबाद में सरकारी कार्यक्रम में बार बालाओं के फूहड़ डांस मामले में विभाग ने दो उद्योग विस्तार पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है. बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो.

5:43 PM. 20 Oct 22 5:43 PM. 20 Oct

पटना में मंत्री विजय चौधरी ने वित्त भवन का उद्घाटन किया 

पटना के गर्दनीबाग में वित्त मंत्री विजय चौधरी और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने वित्त भवन का उद्घाटन किया. यह भवन लगभग 19 करोड़ 18 लाख की लागत से बना है.

5:43 PM. 20 Oct 22 5:43 PM. 20 Oct

सहरसा में जमीन विवाद में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या

सहरसा में जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी. घटना सदर थाना के मीर टोला की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

3:02 PM. 20 Oct 22 3:02 PM. 20 Oct

नवादा में 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

नवादा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. नवादा पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस और DIU की टीम ने की है.

3:02 PM. 20 Oct 22 3:02 PM. 20 Oct

गंगा, कोसी और बरांडी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी

कटिहार में गंगा, कोसी और बरांडी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक अमला सतर्क है और व्यवस्था में जुटा है.

3:02 PM. 20 Oct 22 3:02 PM. 20 Oct

औरंगाबाद में दो पदाधिकारी निलंबित

औरंगाबाद में सरकारी कार्यक्रम में बार बालाओं के फूहड़ डांस मामले में विभाग ने कार्रवाई दो उद्योग विस्तार पदाधिकारी पर कार्रवाई की है. दोनों पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है.

12:06 PM. 20 Oct 22 12:06 PM. 20 Oct

चलायी जायेगी फेस्टिवल स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस

पटना. दीपावली व छठ पर्व को लेकर पटना व नयी दिल्ली के बीच स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस चलायी जायेगी. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 02250 नयी दिल्ली-पटना फेस्टिवल स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस नयी दिल्ली से 22, 25 व 27 अक्तूबर को शाम 07.10 बजे खुल कर सुबह 06.50 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.

12:06 PM. 20 Oct 22 12:06 PM. 20 Oct

बीएड : परीक्षा फॉर्म सात नवंबर से भरा जायेगा

पटना वीमेंस कॉलेज की बीएड तीसरे सेमेस्टर की छात्राएं सात नवंबर से परीक्षा फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट पर भर सकेंगी, जबकि 13 से 15 नवंबर तक छात्राएं फाइन के साथ यह फॉर्म भर सकेंगी. काॅलेज प्रशासन ने इसका नोटिस जारी कर दिया है.

11:32 AM. 20 Oct 22 11:32 AM. 20 Oct

सीवान में बेकाबू ट्रक ने पांच लोगों को कुचला

सीवान से बड़ी खबर सामने आ रही है. सड़क हादसे में एक लोग की मौत हो गयी है. बेकाबू ट्रक ने पांच लोगों को कुचल दिया है. मौके पर एक की मौत हो गयी. वहीं, चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना के बाद से ट्रक चालक फरार हो गया.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >