सपने में दिखें ये 5 चीजें तो हो जाएं सावधान, माने जाते हैं अशुभ संकेत

Swapna Shastra: सपनों को अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार इनमें कई गहरे संकेत छिपे हो सकते हैं. कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जिन्हें आने वाली परेशानियों का इशारा माना जाता है. इस आर्टिकल में जानिए 5 ऐसे सपनों के बारे में, जिन्हें स्वप्न शास्त्र में अशुभ संकेत माना गया है.

Swapna Shastra: सपनों के बारे में अगर बात करें तो ये हर व्यक्ति के जीवन का ऐसा हिस्सा है जिसे हम या तो अजीब संमझते हैं या फिर रहस्यमयी. स्वप्न शास्त्र की मानें तो आप जिन चीजों को सपने में देखते हैं वे आपके भविष्य या जीवन से जुड़े हुए हालातों की तरफ भी इशारा करते हैं. इसी स्वप्न शास्त्र में सपने में दिखने वाली कुछ ऐसी चीजों का भी जिक्र मिलता है जिन्हें अगर आप देखते हैं, तो ये काफी ज्यादा अशुभ हो सकते हैं. आज की इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं अशुभ चीजों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, ताकि अगली अगर अगर इनमें से आपको कुछ ही दिखे तो आप सतर्क होकर जिंदगी में आने वाली समस्याओं से खुद को बचाकर रख सकें. तो चलिए जानते हैं ऐसे 5 सपनों के बारे में जिन्हें स्वप्न शास्त्र में अशुभ संकेत माना गया है.

सपने में दांत टूटना

स्वप्न शास्त्र की अगर मानें तो सपने में दांत को टूटते हुए देखना एक बेहद ही अशुभ संकेत है. इस तरह का सपना अक्सर चिंता, परेशानी या फिर किसी करीबी व्यक्ति से जुड़ी समस्या की तरफ इशारा करता है. मान्यताओं के अनुसार ऐसा सपना अगर किसी भी व्यक्ति को आए तो उसे अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सा सतर्क हो जाने की जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ भाग्यशाली लोगों को ही सपने में दिखती हैं ये चीजें, कहीं आप भी तो नहीं इनमें से एक?

सपने में खुद को गिरते हुए देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर कोई भी इंसान सपने में खुद को गिरते हुए देखता है, तो यह भी एक बेहद ही अशुभ संकेत होता है. सपने में ऐसा देखना मतलब जीवन में अस्थिरता, डर या फिर किसी काम में मिलने वाली असफलता की तरफ इशारा करता है. कई बार ऐसा देखने का मतलब यह भी होता है कि आप अपने जीवन में किसी चीज को लेकर इनसिक्योर महसूस कर रहे हैं.

सपने में अंधेरा या सुनसान जगह देखना

अगर आप अपने सपने में काफी ज्यादा अंधेरा, सुनसान रास्ता या फिर एक डरावनी जगह को देख रहे हैं, तो आपको इसे कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. स्वप्न शास्त्र में इसे एक बेहद ही अशुभ संकेत बताया गया है. सपने में इसका दिखना मतलब जल्द आपके जीवन में परेशानियां या फिर मेंटल स्ट्रेस बढ़ने वाला है. इस तरह के सपने किसी भी इंसान के दिल में छिपे डर और चिंता की तरफ भी इशारा करते हैं.

यह भी पढ़ें: जीवन में सफलता मिलने से पहले सपने में दिखती हैं ये 3 चीजें, स्वप्न शास्त्र से जानें इसकी पूरी सच्चाई

सपने में रोना या दुखी होना

अगर आप सपने में खुद को काफी ज्यादा रोते हुए या फिर दुखी देख रहे हैं, तो आपको इसे भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह एक अशुभ संकेत है जो इस बात की तरफ इशारा करता है कि जल्द आपकी जिंदगी में किसी प्रकार की चिंता या फिर इमोशनल परेशानी आने वाली है.

सपने में रास्ता भटक जाना

अगर आप सपने में खुद को रास्ता भटकते हुए देखते हैं, तो यह भी एक अशुभ संकेत ही है. इस तरह का सपना इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपको जीवन में किसी फैसले को लेकर भ्रम है या फिर आपको सही दिशा देखने में परेशानी हो रही है. इस तरह के सपने अक्सर यह बताते हैं कि आपको अपने फैसलों के बारे में सोचना चाहिए और उसके बाद ही कोई कदम उठाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: खुशखबरी मिलने से पहले सपने में दिखती हैं ये 5 चीजें, जानिए स्वप्न शास्त्र के छिपे रहस्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >