BJP Candidate List Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. सोमवार को भाजपा मुख्यालय ने प्रत्याशियों की जो सूची जारी की, उसमें शुभेंदु अधिकारी को उनकी पारंपरिक सीट नंदीग्राम के अलावा दक्षिण कोलकाता जिले की हाई प्रोफाईल विधानसभा सीट भवानीपुर से भी टिकट दिया गया है.
भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराने का दावा कर रहे शुभेंदु अधिकारी
BJP Candidate List Bengal 2026: शुभेंदु अधिकारी लंबे समय से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम की तरह भवानीपुर विधानसभा सीट पर हराने का दावा कर रहे हैं. दोल यात्रा के दिन उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा हाथ में लेकर भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकाली थी. शुभेंदु अधिकारी ने 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम विधानसभा सीट पर बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी को कांटे के मुकाबले में 2000 से अधिक वोट से पराजित किया था.
नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराया था शुभेंदु अधिकारी ने
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले शुभेंदु अधिकारी ने तब ऐलान किया था कि अगर वह टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को नंदीग्राम में नहीं हरा पाये, तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे. हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री को 50 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराने का दावा किया था, लेकिन उनकी जीत का अंतर 2 हजार से कुछ अधिक वोट का रहा था. वर्ष 2026 के चुनाव में उन्होंने दावा किया है कि वह ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर में उनको पराजित करेंगे.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खड़गपुर सदर सीट से चुनाव लड़ेंगे दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष को खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव के मैदान में उतारने का पार्टी ने फैसला किया है. भाजपा ने बंगाल चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की जो लिस्ट जारी की है, उसमें 11 महिला शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें किसको-कहां से मिला टिकट
चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल, देखें आपकी विधानसभा सीट पर कब होगा मतदान
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वाम मोर्चा ने जारी की 192 उम्मीदवारों की लिस्ट
बंगाल का रण : ममता बनर्जी की हैट्रिक रोक पायेगी भाजपा? चारों दलों की ताकत और कमजोरी पर पूरी रिपोर्ट
