मुख्य बातें
Bihar Breaking News LIVE: 25 जून को बीपीएससी द्वारा ली जाने वाली प्रधान शिक्षक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. अब यह 28 जुलाई को होगी. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Bihar Breaking News LIVE: रात नौ बजे के बाद रेल परिचालन शुरू, पहुंचने लगीं ट्रेनें
नेपाल से 1.21 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज में गंडक नदी का डिस्चार्ज लेवल बढ़ गया है, प्रशासन ने निचले इलाकों में बसे लोगों को अलर्ट किया है.
मुजफ्फरपुर. आंदोलन के बीच रविवार की रात नौ बजे के बाद रेल का परिचालन शुरू हो गया. गोरखपुर से कोलकता जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस रात नौ बजे के बाद स्टेशन से गुजरी. इस ट्रेन को पांच घंटा रिसिड्यूल किया गया था. इसके बाद बांद्रा टर्मिनस से चलकर बरौनी जाने वाली अवध एक्सप्रेस करीब सात घंटे बिलंब से चली. मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रात एक बजे के बाद आयी. वहीं, दिन में मुजफफरपुर से आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन हुआ. इसमे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. स्कॉट के अलावा भी इन ट्रेनों पर बाहर से पुलिस की चौकसी लगायी गयी थी. ऑउटर और इनर सिग्नल पर भी पुलिस की तैनाती रही.
मुंगेर विश्वविद्यालय ने 20 से 29 जून तक होने वाली स्नातक के पार्ट-1 और 2 की परीक्षा को किया स्थगित. अग्निवीर योजना को लेकर हो रहे विरोध को देखते हुए विश्वविद्यायल प्रशासन ने लिया फैसला.
लखीसराय- अग्निपथ प्रदर्शन को लेकर बैठक का आयोजन. डीएम-एसपी के नेतृत्व मे आयोजित की गई बैठक. बैठक में सभी पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे मौजूद. DM ने कहा- जिले मे धारा 144 लागू. भीड़ लगाने पर होगी गिरफ्तारी- डीएम
गोपालगंज- DM ने कोचिंग संचालकों के साथ की बैठक. 23 जून तक सभी कोचिंग संस्थान बंद करने का निर्देश. सदर SDM और जिला शिक्षा पदाधिकारी भी रहे मौजूद
खगड़िया- पिता-पुत्र की डूबने से मौत. पुत्र को बचाने में पिता की गई जान. बूढ़ी गंडक में नहाने के दौरान डूबा था पुत्र. घटनास्थल पर पुलिस पहुंच जांच में जुटी. गंगौर सहायक थाना के दाढी मोड़ के पास की घटना.