Bihar Breaking News Live: मोतिहारी के पूर्व DEO को जेल, देना होगा 50 हजार का हर्जाना

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की राजीनितक, क्राइम, मौसम व अन्य ताजा खबरों से अपडेट रहें प्रभात खबर डिजिटल के इस ब्रेकिंग लाइव के साथ जुड़कर. जानिए आज क्या है प्रदेश में आपके लिए खास खबरें...

Live Updates
7:59 PM. 31 Jan 23 7:59 PM. 31 Jan

मोतिहारी के पूर्व DEO को जेल, देना होगा 50 हजार का हर्जाना

अवमानना से जुड़े एक मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना हाई कोर्ट ने मोतिहारी के पूर्व डीईओ (जिला शिक्षा पदाधिकारी) को दो दिनों की जेल की सजा सुनाई है. साथ ही उन्हें 50 हजार रुपये का हर्जाना भी याचिकाकर्ता कुमारी पूनम को देने के लिए कहा है. जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने पंचायत टीचर की नियुक्ति से संबंधित मामले पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिया.

7:59 PM. 31 Jan 23 7:59 PM. 31 Jan

गया में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला

गया में मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम पर हमला किया गया. इस हमले में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गये. शराब को लेकर छापेमारी करने गयी उत्पाद विभाग की टीम ने एक महिला को हिरासत में लिया है. उग्र लोगों महिला को छुड़ा ले गये.

7:59 PM. 31 Jan 23 7:59 PM. 31 Jan

सुधाकर सिंह ने नोटिस का भेजा जबाव, पार्टी अध्यक्ष अब लेंगे फैसला

सुधाकर सिंह ने पार्टी नोटिस का जबाव भेज दिया है. अब राजद के अध्यक्ष को इस पर फैसला लेना है. महागठबंधन के नेतृत्व पर लगातार हमले करने के कारण पार्टी अनुशासन कमेटी ने उनको नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था.

7:59 PM. 31 Jan 23 7:59 PM. 31 Jan

वैशाली में हादसा, जीजा की मौत, साली घायल

वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के अरर्रा गांव सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी और दूसरा बुरी तरह घायल हो है. घायल को सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. बताया गया है कि मंगलवार को बाइक सवार होकर जीजा साली गरौल रिस्तेदार में जा रहा था, तभी अनियंत्रित हाइवा ने अरर्रा गांव के समीप रौंद डाला. घटना के बाद हाईवा मौके से भाग निकला. जिससे जीजा साली गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी थी. जीजा की मौत हो गयी.

3:42 PM. 31 Jan 23 3:42 PM. 31 Jan

छपरा में फूड पॉइजनिंग से 40 लोग बीमार 

छपरा में फूड पॉइजनिंग से 40 लोगों के बीमार होने की सूचना है. बीमारों में से कई की हालत गंभीर. कुछ लोग पटना रेफर किये गये. छपरा के पानापुर कोंधखरीरी टोला की घटना. शादी में बने खाने से लोगों को हुई फूड पॉइजनिंग.

3:42 PM. 31 Jan 23 3:42 PM. 31 Jan

पटना के अटल पथ पर सड़क हादसा, स्कार्पियो ने बुजुर्ग को रौंदा

पटना के अटल पथ पर मंगलवार की दोपहर एक सड़क हादसा हुआ. तेज रफतार स्कार्पियो ने बुजुर्ग को रौंदा डाला. घायल अवस्था में बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

2:00 PM. 31 Jan 23 2:00 PM. 31 Jan

अररिया में 3 लोगों की हत्या से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अररिया में तीन लोगों की हत्या से हड़कंप अलग-अलग जगहों पर हत्या की वारदात पुलिस मामले की जांच में जुटी.

2:00 PM. 31 Jan 23 2:00 PM. 31 Jan

पटना के ललित भवन में सीएम नीतीश कुमार ने किया एलएन मिश्रा की प्रतिमा का अनावरण

पटना के ललित भवन में सीएम नीतीश कुमार ने एलएन मिश्रा की प्रतिमा का अनावरण किया. कार्यक्रम में मंत्री विजय चौधरी और मंत्री अशोक चौधरी मौजूद रहे.

2:00 PM. 31 Jan 23 2:00 PM. 31 Jan

मैंने अपनी तरफ से दिया कई सुझाव: कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष के रुप में रहते हुई कई चुनाव हुए. मुझसे कुछ नहीं पूछा गया. हां, मैंने अपनी तरफ से खुद जाकर सुझाव जरूर दिया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर गलती हो तो मेरी बातों का राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह खंडन कर सकते हैं. मैंने सुझाव दिया कि अति पिछड़ा समाज से राज्यसभा या विधान परिषद भेज दें, जिससे इस वर्ग में मैसेज जाए लेकिन मेरी बात नहीं मानी गई.

2:00 PM. 31 Jan 23 2:00 PM. 31 Jan

संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष का नहीं था कोई अधिकार: उपेंद्र

जब संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष की मुझे जिम्मेवारी सौंपी गई उस वक्त पार्टी के संविधान में कुछ नहीं लिया हुआ था लेकिन बाद में संसोधन किया गया.

2:00 PM. 31 Jan 23 2:00 PM. 31 Jan

सीएम कहे तो हम संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और एमएलसी का पद भी छोड़ने को तैयार: उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उन्हें नीतीश कुमार पर भरोसा है. मगर सीएम कहे तो वो संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और एमएलसी का पद भी छोड़ने को तैयार. ये उनके निजी अपमान का विषय नहीं है. सार्वजनिक जीवन में अगल लोगों का हित हो तो अपमान झेलना पड़ेगा.

2:00 PM. 31 Jan 23 2:00 PM. 31 Jan

पार्टी में कोई अतिपिछड़ा वर्ग का नेता नहीं है: उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी में कोई अतिपिछड़ा नेता नहीं है. मैंने अपने नेताओं को सलाह दिया कि पार्टी में एक ऐसा नेता होना चाहिए जिससे समाज में ये संदेश जाए कि पार्टी में अतिपिछड़ा वर्ग का नेता है. मगर इस पर भी काम नहीं हुआ.

2:00 PM. 31 Jan 23 2:00 PM. 31 Jan

अपनी इच्छा से करें काम, किसी के दबाव में न आएं: उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार अपनी इच्छा से काम नहीं कर रहे हैं. उसका उदाहरण कुढ़नी चुनाव में भी देखने को मिला. सीएम ने कहा मैंने उनके कहने पर टिकट दिया. अब सीएम बताएं कि किसके कहने पर वो काम कर रहे हैं.

2:00 PM. 31 Jan 23 2:00 PM. 31 Jan

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- सीएम पर भरोसा, मगर ध्वस्त हो सकती है पार्टी

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार पर भरोसा है. मगर मेरा कहा है कि जो पार्टी बड़ी मुश्किलों से खड़ा हुई है. अगर दूसरों के कहे अनुसार वो काम करेंगे तो पार्टी ध्वस्त हो जाएगी.

2:00 PM. 31 Jan 23 2:00 PM. 31 Jan

पार्टी के हित की बात कर रहा हूं: उपेंद्र

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मैं पार्टी के हित की बात कर रहा हूं. मगर लोग अभी भी मेरी बात नहीं सूनी जा रही है.

2:00 PM. 31 Jan 23 2:00 PM. 31 Jan

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एमएससी बनना कोई बड़ी बात नहीं है

पार्टी में एमएलसी बनना कोई बड़ी बात नहीं है. पार्टी में पद कोई सरकारी नौकरी नहीं.

12:22 PM. 31 Jan 23 12:22 PM. 31 Jan

उपेंद्र कुशवाहा का छलका दर्द, कहा- पार्टी ने कभी नहीं दिया कोई अधिकार

पटना में JDU नेता उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉफ्रेंस करके पार्टी के उपर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट्री बोर्ड का हमें झुनझुना थमाया गया. हमें सदस्य चुनने का हक नहीं दिया गया था. बोर्ड की न कमेटी बनीं और न मीटिंग हुई.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की राजीनितक, क्राइम, मौसम व अन्य ताजा खबरों से अपडेट रहें प्रभात खबर डिजिटल के इस ब्रेकिंग लाइव के साथ जुड़कर. जानिए आज क्या है प्रदेश में आपके लिए खास खबरें…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >