Bihar Breaking News Live: महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले पहुंचे पटना

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को...

Live Updates
8:31 PM. 29 Mar 23 8:31 PM. 29 Mar

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले पहुंचे पटना

महाराष्ट्र के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले बुधवार को पटना पहुंचे. उन्होंने मीडिया से कई मुद्दों पर बातचीत की. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार के विपक्षी एकता को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि इस समय देश मुसीबत में है. विपक्षी एकता का काम कांग्रेस के बगैर आसान नहीं है. बीजेपी को हराना है तो दिल्ली में बैठकर सबको रणनीति बनाना चाहिए.

8:31 PM. 29 Mar 23 8:31 PM. 29 Mar

हेलमेट चेकिंग के दौरान युवक को गोली मारनेवाले पुलिसकर्मी सस्पेंड

जहानावाद : एसपी दीपक रंजन ने बुधवार को जानकारी दी. एसपी दीपक रंजन ने बताया कि घटना में शामिल एएसआई मो. मुमताज अहमद के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है. साथ ही ओपी अध्यक्ष चन्दरहास कुमार को निलंबित करते हुए दो अधिकारी समेत चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

6:52 PM. 29 Mar 23 6:52 PM. 29 Mar

सुपौल में पैसे के विवाद में एसिड अटैक, बच्चे समेत 9 लोग घायल

सुपौल के जदिया थाना इलाके के रघुनाथपुर गांव में 2 चचेरे भाइयों में रुपैये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ।जिसमें एक पक्ष ने तेजाब से हमला कर कुल 9 लोगो को घायल कर दिया है. घायलों में 3 बच्चे भी शामिल है. जिनका ईलाज त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. ये भी जा रहा है इस घटना में दोनों पक्षो से लोग घायल हुए है.

6:52 PM. 29 Mar 23 6:52 PM. 29 Mar

आरा में ट्रेन से गिर कर दो लोगों की मौत

 भोजपुर जिले के आरा में ट्रेन से गिरकर 2 लोगों की मौत हो गयी है. मरनेवालों में एक महिला भी शामिल है.

6:52 PM. 29 Mar 23 6:52 PM. 29 Mar

सहरसा में अपराधियों ने दो सगे भाई को मारी गोली

सहरसा में अपराधियों ने दो सगे भाई को मारी गोली. मामला सोनवर्षा इलाके के देहद गांव का है. लूटपाट का विरोध करने पर मारी गयी गोली. दोनों भाई का नाम चंदन और नंदन. दोनों का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है.

2:38 PM. 29 Mar 23 2:38 PM. 29 Mar

पटना में रामनवमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, ट्रैफिक रूट भी बदला

पटना में रामनवमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गयी है. बताया जा रहा है कि CRPF के पांच कंपनियों की तैनाती की गयी है. इसके साथ ही, 7600 पुलिस बल और 1100 होमगार्ड भी तैनाती किए गए हैं. साथ ही, पटना में कई मुख्यमार्गों के रुट में बदलाव किया गया है.

2:38 PM. 29 Mar 23 2:38 PM. 29 Mar

बिहार में सुनील ओझा को बिहार प्रदेश भाजपा का सह प्रभारी नियुक्त

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले सुनील ओझा को बिहार का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है.

2:38 PM. 29 Mar 23 2:38 PM. 29 Mar

तमिलनाडु में 31 मार्च को मनीष कश्यप की कोर्ट में होगी पेशी

मनीष कश्यप तमिलनाडु रवाना हो गए हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें 31 मार्च को उनकी तमिलनाडु के कोर्ट में पेशी होगी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया. वो आगे भी गरीब और मजदूरों की आवाज को उठाते रहेंगे.

2:38 PM. 29 Mar 23 2:38 PM. 29 Mar

16 अप्रैल को होगी हम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 

पटना में 16 अप्रैल को हम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया जाएगा. बैठक का आयोजन संरक्षक जीतनराम मांझी की अध्यक्षता में होगा. बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महासचिव और प्रवक्ता समेत कई शामिल वर्तमान राजनीतिक हालातों पर चर्चा करेंगे.

2:38 PM. 29 Mar 23 2:38 PM. 29 Mar

सम्राट अशोक जयंती समारोह का हुआ आयोजन

सम्राट अशोक जयंती के समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया. कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण किया. अशोक कन्वेंशन हॉल में समारोह का आयोजन किया गया.

2:38 PM. 29 Mar 23 2:38 PM. 29 Mar

नीतीश कुमार ने कहा- हम किसी के जांच में हस्तक्षेप नहीं करते, एक मंच पर आए विपक्ष

नीतीश कुमार ने बुधवार को पत्रकारों संबोधित करते हुए कहा कि हम किसी के मामले में हस्तक्षेप नहीं करते हैं. अभी इंतजार कर रहे हैं. विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं. बिहार में हम काम कर रहे हैं. केंद्र सरकार काम नहीं कर रही है. केवल प्रचार कर रही है.

2:38 PM. 29 Mar 23 2:38 PM. 29 Mar

मुजफ्फरपुर में उपभोक्ता आयोग ने सैफ, प्रभास और कृति समेत 10 लोगों को भेजा नोटिस

सैफ, प्रभास और कृति की आने वाली फिल्म आदिपुरूष एक बड़े विवाद में फंसती हुई दिख रही है. फिल्म को लेकर मुजफ्फरपुर में उपभोक्ता आयोग ने सैफ, प्रभास और कृति समेत 10 लोगों को नोटिस भेज दिया है.

10:34 AM. 29 Mar 23 10:34 AM. 29 Mar

लालू यादव, राबड़ी व मीसा CBI कोर्ट के लिए हुए रवाना, लैंड फॉर जॉब मामले होंगे पेश

लालू यादव, राबड़ी देवी व मीसा भारती CBI कोर्ट में आज पेश होने के लिए रवाना हो गए हैं. लैंड फॉर जॉब मामले होंगे पेश. बता दें कि इस मामले में तीनों को पहले ही कोर्ट ने जमानत दे दी है.

10:34 AM. 29 Mar 23 10:34 AM. 29 Mar

मधुबनी में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, तीनों युवक की मौत

मधुबनी में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को रौंद दिया है. घटना में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. बताया जा रहा है कि घटना लौकही के धबही चौक के पास हुई है. हादसे के बाद पुलिस ने तुरंत पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. वहां बड़ी संख्या में लोग इक्कठा हो गए.

10:34 AM. 29 Mar 23 10:34 AM. 29 Mar

पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस ने ली शपथ, राजभवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस विनोद चंद्रन ने बुधवार को राजभवन में शपथ ली. राजभवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम.

10:34 AM. 29 Mar 23 10:34 AM. 29 Mar

वैशाली में गंगा नदीं में डूबने से दो युवकों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

वैशाली में गंगा में नहाने के दौरान दो युवकों को मस्ती करना भारी पड़ गया है. बताया जा रहा है कि कच्ची दरगाह-बिद्दुपूर सिक्स लेन सड़क के पाया नंबर छह के पास से नहाने के दौरान दो युवकों की डूबकर मौत हो गयी है. लोगों ने बताया कि युवक काफी उंचाई ये कूदे थे, इसलिए गहराई में जाकर फंस गए. आनन-फानन में NDRF की टीम को बुलाया गया था.

10:34 AM. 29 Mar 23 10:34 AM. 29 Mar

ग‍‍ोपालगंज के थावे मंदिर में महाअष्टमी की पूजा के लिए उमड़े भक्त

गोपालगंज में थावे शक्तिपीठ में महाअष्टमी पर मां के भक्त दर्शन के लिए उमड़ पड़े है. बताया जा रहा है कि भक्त सुबह तीन बजे से ही माता के दर्शन के लिए लाइन में लग गए थे. महाअष्टमी के अवसर पर बंगाल के कारिगरों के द्वारा मंदिर को सजाया गया है.

10:34 AM. 29 Mar 23 10:34 AM. 29 Mar

यूट्यूबर मनीष कश्यप को पूछताछ के लिए तमिलनाडु लेकर गयी पुलिस

बिहारियों के साथ तमिलनाडु में हिंसा का फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें काफी बढ़ गयी है. बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम उन्हें पूछताछ के लिए तमिलनाडु लेकर गयी है. उनसे पूछताछ के लिए टीम सुबह 6.30 बजे फ्लाइट से उन्हें लेकर गयी है.

6:49 AM. 29 Mar 23 6:49 AM. 29 Mar

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर बिहार में आज से कांग्रेस करेगी जय भारत सत्याग्रह

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में बिहार समेत देश के सभी राज्यों में कांग्रेस के द्वारा जय भारत सत्याग्रह का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत राज्य में एससी-एसटी विभाग, अति पिछड़ा विभाग और अल्पसंख्यक विभाग के द्वारा जिलों में अंबेडकर मूर्ति और गांधी मूर्ति पर एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया जाएगा. आंदोलन आठ अप्रैल तक जारी रहेगा. सत्याग्रह में कांग्रेस के द्वारा भाजपा के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >