बिहार बंद: तिरंगा लेकर प्रदर्शन में पहुंचे तेजप्रताप यादव, पटना में मोबाइल टावर पर चढ़े छात्र, SDM ने लाठीचार्ज का दिया आदेश

Bihar Bandh 25 July: NEET पेपर लीक के विरोध में बुलाए गए बिहार बंद के दौरान पटना में छात्र मोबाइल टावर पर चढ़ गए, जबकि तेजप्रताप यादव हाथ में तिरंगा लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए.

Bihar Bandh 25 July: बिहार बंद के दौरान पटना के गांधी मैदान स्थित रामगुलाम चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ छात्र विरोध जताने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गए. प्रदर्शनकारियों को नीचे उतारने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची. टावर पर चढ़े छात्रों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. पटना SSP कार्तिकेय शर्मा भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सड़क पर उतरे हैं.

हाथ में तिरंगा लेकर प्रदर्शन में पहुंचे तेजप्रताप यादव

बिहार बंद के दौरान पूर्व मंत्री और JJD नेता तेजप्रताप यादव भी प्रदर्शन में शामिल हुए. गांधी मैदान के पास वे हाथ में तिरंगा लहराते हुए छात्रों के साथ नजर आए. उनके पहुंचते ही प्रदर्शन स्थल पर राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया.

जेपी गोलंबर पर छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

पटना के जेपी गोलंबर पर बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन के लिए पहुंचे. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रदर्शनकारियों को डिटेन करना शुरू कर दिया है. पटना सदर एसडीएम कृतिका शर्मा ने लाठीचार्ज का आदेश दिया है. इस दौरान घायल डीएसपी कामाख्या नारायण भी सड़क पर उतरकर पुलिस बल को दिशा-निर्देश देते नजर आए. वहीं गांधी मैदान में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

सीवान में कॉकरोच के गेटअप में दिखा छात्र

बिहार बंद के दौरान सीवान में प्रदर्शन का अनोखा तरीका देखने को मिला. यहां एक छात्र कॉकरोच के गेटअप में सड़क पर उतरकर विरोध जताता नजर आया. वहीं, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया गया. उधर, बेगूसराय में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ड्रोन के जरिए निगरानी करती दिखी.

छपरा में उग्र प्रदर्शन, सरकारी भवन पर चढ़े छात्र

छपरा में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए सरकारी भवन पर चढ़कर पोस्टर फाड़ दिए. प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र बैरिकेडिंग उठाकर ले जाते भी नजर आए. सड़क पर भारी संख्या में प्रदर्शनकारियों के उतरने से यातायात प्रभावित हुआ और इस दौरान एक जज की गाड़ी भी जाम में फंस गई.

छपरा में प्रदर्शन की तस्वीर

Also Read: बिहार बंद: छपरा में बवाल, सीवान में कॉकरोच बनकर पहुंचा छात्र, पटना MLC क्वार्टर में भारी पुलिस बल तैनात, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >