बदमाशों ने किसान को चाकू मारकर 15 हजार रुपये लूटे

आरा: बिहार के भोजपुर जिले के पुरदिलगंज में बदमाशों ने एक किसान को चाकू मारकर उनसे 15000 रुपये भी छीन कर ले भागे.

आरा: बिहार के भोजपुर जिले के पुरदिलगंज में बदमाशों ने एक किसान को चाकू मारकर उनसे 15 हजार रुपये भी छीन कर ले भागे. चाकू लगने से वृद्ध किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा भेजा गया. आरा से लौटने के बाद एक नामजद समेत दो अज्ञात लोगों पर कोइलवर थाने में मामला दर्ज के लिए पुलिस को आवेदन दिया है.

जानकारी के अनुसार कोइलवर थाने के पुरदिलगंज निवासी शंकर राय (65) खेती के सामान लाने के लिए बाजार जा रहे थे. इसी बीच पुरदिलगंज बधार में तीन बदमाश घेर लिए और पैसे मांगने लगे. जब पैसे देने से मना किया, तो तीनों ने चाकू से मारकर जख्मी कर पॉकेट में रखे 15000 रुपये लेकर मोखलिसा कि ओर फरार हो गये. जख्मी अवस्था में हो हंगामा के बाद स्थानीय ग्रामीण जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा ले गये. जख्मी ने बताया छिनतई करनेवाले में एक परिचित था, जबकि दो अज्ञात लोग थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >