Bihar News: JCB से दरवाजा तोड़ अंदर घुसी पुलिस, भोजपुर में महिलाओं के पथराव के बाद हुआ बड़ा एक्शन

Bihar News: बिहार के भोजपुर में आपसी विवाद सुलझाने गई पुलिस पर घर के अंदर से पथराव किया गया है. इसके बाद पुलिस इस मामले पर एक्शन लेते हुए घर का दरवाजा जेसीबी से तोड़ अंदर घुस गई.

Bihar News: बिहार के भोजपुर में आपसी विवाद सुलझाने गई पुलिस पर घर के अंदर से पथराव किया गया है. इसके बाद पुलिस इस मामले पर एक्शन लेते हुए घर का दरवाजा जेसीबी तोड़ अंदर घुस गई. इस दौरान पुलिस ने घर में मौजूद महिलाओं को लाठी से भी पीटा. पुलिसकर्मियों ने गुस्से में आकर महिलाओं के मुंह पर मुक्का भी जड़ा. मिली जानकारी के अनुसार घर के अंदर जाने पर कुत्ते ने थानेदार को काट लिया. यह घटना गुरुवार की शाम पीरो थाना इलाके के वार्ड नंबर 14 की बताई जा रही है.

दो पुलिकर्मियों को आई है चोट

बता दें कि इस पुलिस पथराव में दो पुलिसकर्मियों और एक राहगीर को हल्की चोटें आई हैं. हंगामे के दौरान पीरो थानाध्यक्ष सुबोध कुमार को कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया. सभी का इलाज पीरो अस्पताल में कराया जा रहा है. पीरो के सीओ लखेंद्र कुमार ने बताया कि 10 डिसमिल जमीन को लेकर दो रिश्तेदारों में काफी वक्त से विवाद चल रहा था. जमीन कलावती देवी से पीरो निवासी रामाधार प्रसाद ने खरीदी है, जिसका दाखिल खारिज भी किया जा चुका है.

जमीन का सीमांकन कराने गई थी पुलिस की टीम

इस मामले में कलावती देवी के देवर त्रिवेणी प्रसाद और उनके परिवार के लोगों ने जमीन को अपना बताते हुए कोर्ट में केस किया था. कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया है. उन्होंने आगे बताया कि रामाधार प्रसाद ने जमीन का सीमांकन कराने के लिए आवेदन दिया था. उनके आवेदन पर गुरुवार को वे पुलिस बल के साथ जमीन का सीमांकन कराने गए थे. पुलिस की टीम जेसीबी और ट्रैक्टर पर ईंट समेत दीवार जोड़ने का अन्य सामान लेकर मौके पर पहुंची. त्रिवेणी प्रसाद का घर अंदर से बंद था. पुलिस के मुताबिक जब गेट को खोलने की कोशिश की गई तो उनलोगों ने पथराव शुरू कर दिया.

Also Read:  ‘कानून का उल्लंघन है तो गिरफ्तार करें कोर्ट में पता चल जाएगा’, पीके ने प्रशासन को दी खुली चुनौती

मेन गेट उखाड़कर अंदर घुसी थी पुलिस

इसके बाद पुलिस ने जेसीबी से मेन गेट को उखाड़ दिया और घर के अंदर घुस गई. उसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया. पुलिस ने इस मामले में महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार, सीओ ने जमीन का सीमांकन कर पुलिस टीम की मौजूदगी में वहां दीवार बनाकर घेराबंदी कराई. मौके पर करीब दो घंटे तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही. पीरो अनुमंडल के सीओ लखेंद्र कुमार ने बताया कि ‘इस मामले में अलग अलग तीन प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >