Crime News: आरा में युवक की हत्या के बाद जमकर बवाल, परिजनों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Crime News: आक्रोशित ग्रामीणों ने मोकर गांव में शव रखकर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. समाजसेवी विजय कुमार ने बताया कि मृतक के वेतन को लेकर विवाद चल रहा था, जो इस हत्या का एक कारण हो सकता है.

Crime News: भोजपुर जिले के आरा में रोहतास के एक युवक की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने सासाराम-आरा पथ को जाम कर दिया. मृतक धर्मेंद्र कुमार (35) मोकर गांव का निवासी था. धर्मेंद्र डोर स्टेप डिलीवरी (डीएसडी) में चालक के रूप में कार्यरत था. परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की जा रही है. घटना के बाद भोजपुर पुलिस ने शव बरामद कर उसे परिजनों को सौंप दिया, साथ ही इसे हादसा करार दिया. परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार धर्मेंद्र को दो बाइक सवार ले गए थे और सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस पर लापरवाही और लीपा पोती करने का भी आरोप लगाया जा रहा है.

सख्त एक्शन लेने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने कई मांगों को लेकर विरोध किया. लोगों ने मांग की कि हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो. इसके साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर हत्या के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. मृतक के गरीब परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है. लोगों ने इस मामले में कथित रूप से शामिल पुलिसकर्मियों पर सख्त एक्शन लेने की मांग की है. घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है.

इलाके में तनाव

सड़क जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. हालांकि, ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. यह मामला इलाके में तनाव का कारण बन गया है. प्रशासन पर निष्पक्ष जांच का दबाव बढ़ रहा है और ग्रामीण किसी भी हालत में दोषियों को सजा दिलाने की मांग पर डटे हुए हैं.

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के तीन जिलों में अगले 48 घंटे होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

इसे भी देखें: Video: ‘ऐ सिपाही ठुमका लगाओ नहीं तो…’, तेज प्रताप यादव ने वर्दी में पुलिसकर्मी से करवाया डांस

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरीमुगल राजदरबार में अकबर ने शुरू कराया था होली का जश्न, औरंगजेब ने लगा दिया था प्रतिबंध

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >