Video: बिहार BJP के नेताओं में घमासान, MLA बोले- 'आरके सिंह का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है'

BJP MLA Raghavendra Pratap Singh vs RK Singh Video: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने गुरुवार को आरा में कहा था कि उनको षडयंत्र रच के हराया गया. आगामी विधानसभा चुनाव में अगर षडयंत्र रचने वाले को टिकट मिलेगा तो उसे हराने के लिए वो भी चुनाव लड़ेंगे.

BJP MLA Raghavendra Pratap Singh vs RK Singh Video: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह आरा लोकसभा सीट से 2024 में चुनाव हार गए थे. इस सीट से सीपीआई (एमएल)(एल) के उम्मीदवार सुदामा प्रसाद ने आरके सिंह को 59808 वोटों से हराया था. इस हार का मलाल आज भी आरके सिंह को है. उन्होंने गुरुवार को कहा था कि हमारी पार्टी के लोगों ने ही मुझे हराया. पवन सिंह को भी बीजेपी के नेताओं ने ही पैसा देकर चुनाव लड़ने को कहा था. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा था, “कुछ लोगों ने राजनीतिक कारणों से मेरे खिलाफ भी षड्यंत्र रचा और मुझे चुनाव हरवा दिया. षड्यंत्र के बाद भी हमको पौने पांच लाख लोगों ने वोट दिया. हम सभी षड्यंत्रकारियों को पहचान गए हैं. किसी भी षड्यंत्रकारियों को छोड़ेंगे नहीं और ना ही हम कहीं जाने वाले है, यहीं रहेंगे. जैसे ही सबूत मुझे मिल गया, वैसे ही सभी षड्यंत्रकारियों का नाम उजागर कर देंगे. बिहार के एक-दो नेता हैं, जो नहीं चाहते थे हम चुनाव जीत जाएं. कुछ नेताओं ने तो पैसे भी बांटे. हमारे 60 प्रतिशत बूथों पर कोई पोलिंग एजेंट नहीं पहुंचा. अगर षड्यंत्रकारी को 2025 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिला तो उसके खिलाफ हम खड़ा हो जाएंगे.’

राघवेन्द्र प्रताप सिंह क्या बोले

अब इस मामले बीजेपी एमएलए राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने आरके सिंह को चेताया है. उन्होंने कहा, “वह कह रहे हैं कि विधायक और पूर्व विधायक ने मुझे हरवाया. तो उनको नाम बताना चाहिए. उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. चुनाव जीतना और हारना जीवन में लगा रहता है. मैं अपने जीवन में 12-13 चुनाव लड़ा हूं. इसमें से 7-8 जीता और बाकि हार गया. हारने के बाद मैंने अपनी कमियों को दूर किया. किसी पर आरोप नहीं लगाया. अगर आपको लगता है कि आपको किसी ने आपको हराया है तो उसका नाम बताइए. विधानसभा चुनाव में उतर के उनको देखना चाहिए कि वो कहां से जीत सकते हैं. मुखिया, सरपंच और वार्ड का चुनाव लड़िये. अगर लोग उन्हें वोट नहीं देते तो लगभग 5 लाख वोट कैसे आता.” देखें Video:

इसे भी पढ़ें: Lalu Yadav: ‘अदालत की तरह राजद भी लालू को अयोग्य घोषित करे’, JDU ने पूर्व सीएम पर उठाये सवाल

इसे भी पढ़ें: ‘पवन सिंह को बीजेपी नेताओं ने पैसा देकर चुनाव लड़वाया’, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पार्टी पर लगाए सनसनीखेज आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >