14 अप्रैल को अपना अगला प्लान बताएंगे मोदी के पूर्व साथी, बताया किस बात से चल रहे हैं नाराज

Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) चीफ पशुपति पारस ने अपने पुराने सहयोगी दल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है.

Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि 14 अप्रैल को बड़ा ऐलान कर बताएंगे कि बिहार विधानसभा चुनाव का चुनाव वो किसके साथ मिलकर लड़ेंगे, NDA के साथ जाएंगे, या फिर विपक्षी गठबंधन का दामन थामेंगे. उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी बिहार के 243 सीटों पर इंटरनल सर्वे करा रही है. अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में यह काम पूरा हो जायेगा. इसके बाद 14 अप्रैल को पटना में बैठक होगी. उस दिन यह ऐलान होगा कि वो किसके साथ चुनाव में जायेंगे. बीजेपी को दलित विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारे 5 सांसद थे, सभी सांसदों का टिकट काट दिया गया. इसका कारण मैं नहीं जानता हूं.

एनडीए को नहीं मिलेगा जनता का समर्थन

पशुपति पारस ने गृह मंत्री अमित शाह के बिहार में कैंप करने वाले बयान पर तंज कसते हुए उनके आने से बिहार में कोई प्रभाव नहीं मिलेगा. पारस ने कहा, “जितना कैंप कर लें, जनता मालिक है, जनता सर्वोपरि है. एक कहावत है चौकी पर बैठने वाला चौकीदार, जमीन पर बैठने वाला जमींदार है. उसके एक वोट से देश में प्रजातंत्र व्यवस्था और मौलिक अधिकार है. राजा, प्रजा, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री सबको एक वोट देने का अधिकार है. गृह मंत्री जी को दो वोट देने का अधिकार है क्या? लेकिन इस बार जनता बदलाव की ओर है.”

तेजस्वी यादव ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर उठाये सवाल

बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष X पर लिखा, “शोरूम लूट का मंगलमय वीडियो, NDA के सौजन्य से 2005 के बाद मोदी जी के लाड़ले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के 6-7 लाड़ले गुंडों ने मीडिया प्रमाणित, RSS सर्टिफ़ाइड राम राज्य में दिन-दहाड़े एक छोटी सी लूट की शौकिया घटना को अंजाम देते हुए पुलिस अधीक्षक के आवास और थाने से चंद कदम की दूरी पर अवस्थित तनिष्क शोरूम से मस्ती के साथ 17 मिनट में 25 करोड़ के गहने-जेवरात लूट लिए. प्रतिदिन बिहार में सैंकड़ों राउंड गोलियाँ चलती है. औसतन प्रतिमाह सैंकड़ों हत्याएं होती है. लूटपाट, छिनतई, चोरी, अपहरण और बलात्कार का कोई लेखा-जोखा नहीं.”

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ललित मोदी को क्यों भाया वानुआतु, गोल्डन पासपोर्ट से खरीदी थी नागरिकता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >