Bihar News: भोजपुर में घाट की सफाई करने गया युवक गंगा में डूबा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Bihar News: भोजपुर शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बेगमपुर मोहल्ला स्थित छठ घाट के किनारे घाट की सफाई करने गया सफाई कर्मी गांगी नदी में डूब गया. लापता युवक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन की. लेकिन वह नहीं मिला.

Bihar News: भोजपुर शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बेगमपुर मोहल्ला स्थित छठ घाट के किनारे घाट की सफाई करने गया सफाई कर्मी गांगी नदी में डूब गया. लापता युवक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन की. लेकिन वह सोमवार की देर शाम तक भी नहीं मिल पाया. परिजनों की खोजबीन अभी भी जारी है. जिला प्रशासन ने इस घाट को खतरनाक घाट घोषित कर दिया है.

लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम

लापता युवक टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा अंबेडकर कॉलोनी स्व. मनोज राम का 21 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार बताया जा रहा है. पेशे से वो प्राइवेट सफाई कर्मी है, जो घूम-घूमकर सफाई का काम करता है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा. लोगों ने धरहरा पुल के समीप मुआवजे की मांग को लेकर तीन घंटे तक सड़क जाम कर दिया.

Also Read: पटना में फिर दिखा तेंदुआ, खौफ के साये में ग्रामीण, सूर्य मंदिर के पास छठ पूजा पर भी संशय!

ग्रामीणों ने परिजनों को दी सूचना

सड़क जाम की सूचना मिलने पर टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. लोगों को काफी समझाने-बुझाने के बाद जाम को हटवाया. डूबने की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी. जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोर को बुलाया. बताया जाता है कि लापता युवक अपने चार भाइयों में सबसे छोटा है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >