Bihar Crime: बहन की जिस दिन आने वाली थी बारात, अपराधियों ने भाई की गोली मार कर दी हत्या

Bihar Crime: बिहार के आरा जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है. यहां के कारनामेपुर बस स्टैंड के नजदीक बदमाशों ने उस दिन एक युवक की हत्या कर दी जिस दिन उसकी बहन की शादी थी.

Bihar Crime: बिहार के आरा जिले के कारनामेपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर बस स्टैंड के नजदीक शनिवार की शाम बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. इलाज के लिए उसे जिले के एक निजी अस्पताल में लाया जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही कारनामेपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंछे और मामले की छानबीन में जुट गये हैं. मरने वाले की पहचान राज सिंह (24) के रूप में हुई है.

घरवालों की चीत्कार सुन सब हो गए दुखी

मृतक के चाचा नरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को उसकी बहन कीमी की बरात आने वाली थी. इसे लेकर वह अपने भतीजे राज सिंह के साथ बाइक से अपने गांव से बिहिया स्थित लॉज में जा रहे थे. बाइक उनका भतीजा राज सिंह चला रहा था और वह पीछे बैठे हुए थे. जैसे ही वे दोनों कारनामेपुर बस स्टैंड के समीप पहुंचे तभी वहां पर पहले से घात लगाये चार हथियारबंद बदमाशों ने उनके भतीजे राज सिंह के पेट में गोली मार दी. वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद चारों बदमाश हथियार लहराते हुए वहां से भाग निकले.

राज को आरा के एक निजी अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाया. बेटी की शादी के दिन बेटे की हत्या की खबर सुनते ही परिवार के लोग सदमें में आ गये. मां और बहन की चीत्कार सुन सभी का कलेजा कांप गया.

क्या बोले राज के चाचा

इस मामले को लेकर चाचा नरेंद्र सिंह ने बताया कि डेढ़ साल पहले कुछ लड़कों से उसका मामूली विवाद हुआ था. नरेंद्र सिंह ने उसी विवाद के कारण साकेत और उसके साथ रह रहे तीन अन्य लड़कों पर अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है. हालांकि, बदमाशों ने हत्या क्यों की इसका कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

इसे भी पढ़ें: Bihar: बैंककर्मी से परेशान होकर पूरे परिवार ने खाया जहर, तीन की मौत, हाहाकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >