बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी, एक लाख का इनामी अपराधी गिरफ्तार, पुलिस पर भी किया था हमला

Bihar News: बिहार एसटीएफ ने भोजपुर पुलिस की मदद से 1 लाख रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी कल्लू यादव को गिरफ्तार किया है. अपराधी की गिरफ्तारी रविवार को चांदी थाना के विशुनपुर इलाके से हुई है.

Bihar News: बिहार एसटीएफ ने भोजपुर पुलिस की मदद से 1 लाख रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है. अपराधी की गिरफ्तारी रविवार को चांदी थाना के विशुनपुर इलाके से हुई है. पकड़ा गया कल्लू राय उर्फ कल्लू यादव चांदी थाना के रामपुर गांव का बताया जा रहा है. उसके खिलाफ कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

एसपी राज ने पुष्टि करते हुए बताया कि आपराधिक इतिहास को देखते हुए उसके विरुद्ध अभी हाल में ही मुख्यालय की ओर से एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था. एसटीएफ और जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी विशुनपुर सोन नदी इलाके में घूम रहा है. इसके बाद संयुक्त रूप से टीम गठित कर वांटेड को गिरफ्तार कर लिया गया है. टीम में एसटीएफ के अलावा चांदी थानाध्यक्ष राकेश रौशन समेत सशस्त्र बल के कई जवान शामिल थे.

Also Read: प्रशांत किशोर गिरफ्तार, गांधी मैदान से उठा एम्स ले गई पटना पुलिस

पुलिस पर हमले के बाद चल रहा था फरार

पुलिस ने बताया कि 9 अक्टूबर 2024 को छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी. जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए थे. इसे लेकर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस पर हमले के बाद से ही वह कई दिनों से फरार चल रहा था. पुलिस के अनुसार पकड़े कल्लू पर हत्या का प्रयास, गोलीबारी, शराब समेत आर्म्स एक्ट के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >