नहर में डूबीं तीन बहनें, एक की गयी जान

भोजपुर : जिले के गड़हनी थाने के अगिआंव गांव में शनिवार को नहर में नहाने गयीं तीन सगी बहनों में एक की डूबने से मौत हो गयी. मृतका सोनम कुमारी (11 वर्ष) अगिआंव गांव निवासी मुन्ना साह की पुत्री है. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है […]

भोजपुर : जिले के गड़हनी थाने के अगिआंव गांव में शनिवार को नहर में नहाने गयीं तीन सगी बहनों में एक की डूबने से मौत हो गयी. मृतका सोनम कुमारी (11 वर्ष) अगिआंव गांव निवासी मुन्ना साह की पुत्री है. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि शनिवार को तीनों बहनें नहर में नहाने गयी हुई थीं. नहाने के क्रम में तीनों गहरे पानी में चली गयीं और डूबने लगीं, तब चांदनी व बेबी ने चिल्लाना शुरू कर दिया. एक व्यक्ति की नजर पड़ी और उसने नहर में कूद कर चांदनी व बेबी की जान बचा ली, जबकि सोनम की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags
Ara

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >