राजपुर में शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

राजपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी सभागार में निष्ठा कार्यक्रम के आलोक में स्कूल, प्रमुखों और शिक्षकों की समग्र उन्नति के लिए राष्ट्रीय पहल के तहत राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान संस्थान के द्वारा प्रखंड के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया. जिसका उद्घाटन बीआरपी विनोद पांडेय, अशोक कुमार, एसआरपी रवि रंजन […]

राजपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी सभागार में निष्ठा कार्यक्रम के आलोक में स्कूल, प्रमुखों और शिक्षकों की समग्र उन्नति के लिए राष्ट्रीय पहल के तहत राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान संस्थान के द्वारा प्रखंड के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया. जिसका उद्घाटन बीआरपी विनोद पांडेय, अशोक कुमार, एसआरपी रवि रंजन पांडेय के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.

विनोद पांडेय ने बताया कि इस कार्यक्रम के आलोक में एनसीइआरटी के तहत कला समेकित सहित सभी विषयों का प्रशिक्षण विद्यार्थियों के केंद्रित और प्रभावशाली बनाने ,चिंतनशील बनाने के लिए विभिन्न विधियों के तहत सभी विषयों को सुगम तरीके से शिक्षा देने की जानकारी दी जायेगी. इसके लिए विज्ञान, गणित ,पर्यावरण, स्वास्थ्य, विद्यालय मूल्यांकन सहित अन्य तथ्यों की जानकारी दी जायेगी. प्रशिक्षण के दौरान मौके पर पहुंचे सर्वशिक्षा डीपीओ राजेंद्र प्रसाद चौधरी द्वारा निरीक्षण कर शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया.
इस प्रशिक्षण में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से 150 प्रतिभागी शिक्षकों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >