बिहिया नवोदय विद्यालय के प्राचार्य के घर रोड़ेबाजी

बिहिया : नगर के जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने स्कूल प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए प्राचार्य के आवास पर रोड़ेबाजी करते हुए उनकी खिड़की व दरवाजे का शीशा तोड़ दिया. प्राचार्य ने छात्रों की इस हरकत पर जब दो छात्रों को बाहर निकालने की सूचना दी, तो अन्य छात्र आग बबूला हो […]

बिहिया : नगर के जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने स्कूल प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए प्राचार्य के आवास पर रोड़ेबाजी करते हुए उनकी खिड़की व दरवाजे का शीशा तोड़ दिया. प्राचार्य ने छात्रों की इस हरकत पर जब दो छात्रों को बाहर निकालने की सूचना दी, तो अन्य छात्र आग बबूला हो गये. छात्र प्राचार्य आवास के पास बुधवार के रात में धरना पर बैठ गये.

सूचना मिलने के लगभग एक घंटा बाद पहुंचे थानाध्यक्ष ने किसी तरह छात्रों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया. थानाध्यक्ष ने बताया कि एक छात्र को पांच दिनों के लिए निकाला गया है. छात्रों ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाया की मेस में खाने का समय कम दे समय पालन का कड़ाई किया जा रहा है.
इतना ही कड़ाई के दौरान भद्दे व अपशब्द का भी प्रयोग किया जा रहा है. इसको लेकर छात्रों द्वारा प्राचार्य के खिलाफ मेन गेट पर धरना पर दिया गया ओर नारेबाजी की गयी. इस बाबत जब प्राचार्य से पक्ष लेने का प्रयास किया गया, तो वे बात नहीं कर पाये. थानाध्यक्ष ने बताया कि स्कूल व मेस अब सारा सुचारु हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >