जेसीबी से टकरायी बाइक, युवक की मौत

आरा/बड़हरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग पर श्रीनगर गांव के समीप जेसीबी की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद जेसीबीचालक भाग निकला. मृतक की पहचान कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी भजू पासवान के रूप में की गयी, जो नरेश पासवान का […]

आरा/बड़हरा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग पर श्रीनगर गांव के समीप जेसीबी की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद जेसीबीचालक भाग निकला. मृतक की पहचान कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी भजू पासवान के रूप में की गयी, जो नरेश पासवान का पुत्र था.

स्थानीय लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक भजू पासवान अपने गांव जगतपुर से बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल बाड़ा बसंतपुर जार हा था. तभी श्रीनगर के समीप हादसे का शिकार हो गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. मृतकों का रो-रो कर बुरा हाल है.
इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंची. घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया. बताया जाता है कि मृतक की पत्नी रीना देवी तथा उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. मृतक के दो लड़के व एक लड़की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >