सरकारी जमीन से पुलिस ने हटाया अतिक्रमण

पीरो : सोमवार को अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कोथुआं गांव स्थित सरकारी भूमि पर किये गये अतिक्रमण को प्रशासन की टीम द्वारा हटा दिया गया. सोमवार को पीरो बीडीओ मानेंद्र कुमार सिंह और सीओ रंजीत कुमार के साथ पीरो, अगिआंव बाजार और सिकरहटा थाने की पुलिस दल बल के साथ पहुंची और जमीन को […]

पीरो : सोमवार को अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कोथुआं गांव स्थित सरकारी भूमि पर किये गये अतिक्रमण को प्रशासन की टीम द्वारा हटा दिया गया. सोमवार को पीरो बीडीओ मानेंद्र कुमार सिंह और सीओ रंजीत कुमार के साथ पीरो, अगिआंव बाजार और सिकरहटा थाने की पुलिस दल बल के साथ पहुंची और जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया.

बता दें कि न्यायालय के निर्देश पर 16 सितंबर को पीरो अंचलाधिकारी अगिआंव बाजार थाने की पुलिस के साथ उक्त अतिक्रमण को हटाने के लिए यहां पहुंचे थे, लेकिन यहां अतिक्रमणकारियों के कड़े विरोध के कारण उस समय अंचलाधिकारी और पुलिस को बैरंग वापस लौट जाना पड़ा था. इस संबंध में बताया जाता है कि गांव के ही एक प्रभावशाली परिवार द्वारा बिहार सरकार की जमीन पर कथित रूप कब्जा किया गया है, जिसको लेकर अनुमंडल न्यायालय पीरो में वाद दायर किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >