बड़की नहर से शव बरामद मृतक के घर मचा कोहराम

आरा/उदवंतनगर : भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर चकरदह निवासी एक युवक का शव भगवतीपुर व इशरी टोला के बीच बड़की नहर के झाड़ी से बरामद किया गया. शव की पहचान बेलाउर के चक्रदह निवासी सत्यनारायण राम का 25 वर्षीय पुत्र मुन्ना राम के रूप में की गयी. बताया जाता है कि मुन्ना […]

आरा/उदवंतनगर : भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर चकरदह निवासी एक युवक का शव भगवतीपुर व इशरी टोला के बीच बड़की नहर के झाड़ी से बरामद किया गया. शव की पहचान बेलाउर के चक्रदह निवासी सत्यनारायण राम का 25 वर्षीय पुत्र मुन्ना राम के रूप में की गयी. बताया जाता है कि मुन्ना की मौत नहर पार करने के दौरान हुई होगी. सोमवार की सुबह शव को बड़ी नहर में झाड़ी के किनारे पाया गया.

बेलाऊर चकरदह निवासी सत्यनारायण राम का पुत्र मुन्ना मजदूरी करने दूसरे गांव गया था. लौटते समय वह बड़ी नहर को तैर कर पार करने की कोशिश में डूब कर मर गया. गांववालों ने बताया कि मुन्ना राम की दो छोटी-छोटी बेटियां हैं. पति का शव को देखकर पत्नी सुधबुध खो बैठी और बेहोश हो गयी. उदवंतनगर सीओ ने पारिवारिक लाभ के रूप में राशि दी .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >