मुखिया की हत्या पर संघ ने जताया आक्रोश

बिहिया : गड़हनी प्रखंड की बराप पंचायत के मुखिया अरुण सिंह की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किये जाने की घटना पर गहरा दुख जाहिर करते हुए बिहिया प्रखंड मुखिया संघ ने आक्रोश व्यक्त किया. दिवंगत मुखिया के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए प्रखंड मुखिया संघ के सचिव सह फिनगी पंचायत के […]

बिहिया : गड़हनी प्रखंड की बराप पंचायत के मुखिया अरुण सिंह की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किये जाने की घटना पर गहरा दुख जाहिर करते हुए बिहिया प्रखंड मुखिया संघ ने आक्रोश व्यक्त किया.

दिवंगत मुखिया के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए प्रखंड मुखिया संघ के सचिव सह फिनगी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुराद हुसैन ने कहा कि सोमवार को जिस तरह अपराधियों द्वारा अरुण सिंह के घर पर जाकर गोली मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया, उससे जाहिर होता है कि अपराधियों में प्रशासन का कोई डर नहीं है. कहा कि उक्त घटना के पूर्व भी कई मुखिया पर जानलेवा हमला हो चुका है,लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जो दुखद है.
हुसैन ने जिला प्रशासन से मुखिया के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करते हुए उन्हें सजा दिलवाये जाने व जनप्रतिनिधियों की रक्षा के लिए उन्हें अविलंब आर्म्स का लाइसेंस निर्गत करने की मांग की, ताकि मुखियागण अपनी रक्षा स्वयं कर सकें.
मुखिया अरुण सिंह की हत्या पर जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक : गड़हनी. प्रखंड अंतर्गत बराप पंचायत के मुखिया अरुण सिंह की सोमवार की गोली मारकर हत्या पर मुखिया संघ ने गहरा शोक व्यक्त किया है. प्रखंड मुखिया संघ ने एक शोकसभा कर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और इस दुख को सहने के लिए उनके परिजनों को साहस देने की कामना की. उपस्थित मुखिया ने कहा कि अरुण सिंह एक अच्छे व्यक्ति थे. जो हमलोगों के बीच हमेशा जिंदा रहेंगे.
इस मौके पर मुखिया कलावती देवी, सुनील पाल, इंदु देवी, सरिता देवी, मंजू देवी, शारदा देवी, पूर्व प्रमुख बबलू सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र यादव, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अरुण सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष श्यामकुमार मिश्रा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश पांडेय, प्रमुख प्रतिनिधि निर्मल यादव सहित कई बुद्धिजीवियों ने शोक व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >