श्री सिद्धनाथ मनोकामना कांवरयात्रा में सैकड़ों लोगों ने लिया भाग

आरा : श्री सिद्धनाथ मनोकामना कांवर यात्रा में सैकड़ों कांवरियों ने भाग लिया. शिवरात्रि के अवसर पर प्रतिवर्ष श्री सिद्धनाथ मनोकामना कांवर यात्रा समिति द्वारा इसका आयोजन किया जाता है. कांवरियों ने बड़हरा प्रखंड के पड़रिया-केशोपुर गंगा घाट से गंगाजल लेकर नगर के बिंद टोली स्थित श्री सिद्धनाथ मंदिर के लिए सुबह 9:30 बजे प्रस्थान […]

आरा : श्री सिद्धनाथ मनोकामना कांवर यात्रा में सैकड़ों कांवरियों ने भाग लिया. शिवरात्रि के अवसर पर प्रतिवर्ष श्री सिद्धनाथ मनोकामना कांवर यात्रा समिति द्वारा इसका आयोजन किया जाता है. कांवरियों ने बड़हरा प्रखंड के पड़रिया-केशोपुर गंगा घाट से गंगाजल लेकर नगर के बिंद टोली स्थित श्री सिद्धनाथ मंदिर के लिए सुबह 9:30 बजे प्रस्थान किया.

500 कांवरियों का जत्था केशोपुर से करजा, बड़का लौहर, गौसगंज, आरण्य देवी मंदिर, गोपाली चौक, बिजली रोड होते हुए बिंद टोली श्री सिद्धनाथ मंदिर पहुंचा. रास्ते में श्रद्धालुओं द्वारा कांवरियों का स्वागत फूलों से किया गया. 15 किलोमीटर की दूरी तय कर जत्था एक बजे मंदिर परिसर में पहुंचा.
इस दौरान प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा व कांवरियों की सुविधा के मद्देनजर सभी प्रबंध किये गये. कांवर यात्रा का नेतृत्व संयोजक बड़े सिंह बजरंगी ने किया. इस दौरान सोना लाल, सुजीत सिंह, विनीत सिंह, विशाल सिंह, प्रिंस परमार, रोहित बजरंगी, गुड्डू किंग, जयप्रकाश सिंह, बबलू सिंह, प्रीतम पाठक, विनय राम, संजीत राम, अशोक तत्वा, मनमोहन पांडेय, अंजनी यादव, संजय यादव, हेमंत यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >