भोजपुर : ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़कर पीटा, दो फरार, आक्रोशितों ने पुलिस वाहन पर किया पथराव

पीरो (भोजपुर) : अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अमेहता गांव के पास भरती टोले में मंगलवार की देर रात चोरों का गिरोह पहुंचा, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से वे सफल नहीं हो सके. ग्रामीणों के जुटने पर फायरिंग करते हुए चोर भागने लगे. इस दौरान एक चोर को ग्रामीणो��� ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई […]

पीरो (भोजपुर) : अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अमेहता गांव के पास भरती टोले में मंगलवार की देर रात चोरों का गिरोह पहुंचा, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से वे सफल नहीं हो सके. ग्रामीणों के जुटने पर फायरिंग करते हुए चोर भागने लगे.

इस दौरान एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. पकड़ा गया चोर कृष्ण कुमार है, जो मध्य प्रदेश के डोगुपरा का रहनेवाला बता रहा है. इधर, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा. पुलिस ने घायल चोर को कब्जे में ले लिया. इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के वाहन पर पथराव कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >