स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

आरा : आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर थाना क्षेत्र के बड़हरा काली मंदिर के समीप चरपोखरी प्रखंड के जल नल योजना विभाग के कनीय अभियंता एवं उनके सहयोगी सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गये. बताया जाता है कि चरपोखरी प्रखंड के जल नल योजना के कनीय अभियंता सत्येंद्र गुप्ता एवं उनके सहयोगी बड़हरा गांव में नल […]

आरा : आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर थाना क्षेत्र के बड़हरा काली मंदिर के समीप चरपोखरी प्रखंड के जल नल योजना विभाग के कनीय अभियंता एवं उनके सहयोगी सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गये. बताया जाता है कि चरपोखरी प्रखंड के जल नल योजना के कनीय अभियंता सत्येंद्र गुप्ता एवं उनके सहयोगी बड़हरा गांव में नल जल के मापी कर वापस रिपोर्ट लेकर बाइक से आरा की तरफ जा रहे थे कि इसी बीच तेज रफ्तार में आरा की तरफ से आ रही स्काॅर्पियो ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दोनों लोग जख्मी हो गये.

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को आरा निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां से डॉक्टरों ने सत्येंद्र गुप्ता की हालत को नाजुक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >