ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल

संदेश : थाना क्षेत्र के एसएच 81 नासरीगंज-सकड्डी पथ पर अखगांव बाइपास पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए परिजनों के द्वारा आरा निजी क्लिनिक में पहुंचाया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार संदेश थाना क्षेत्र के पनपुरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र […]

संदेश : थाना क्षेत्र के एसएच 81 नासरीगंज-सकड्डी पथ पर अखगांव बाइपास पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए परिजनों के द्वारा आरा निजी क्लिनिक में पहुंचाया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार संदेश थाना क्षेत्र के पनपुरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र सुनील कुमार बीए पार्ट तीन का परीक्षा देने के लिए अपने गांव पनपुरा से बाइक से आरा जा रहा था.

एसएच 81 नासरीगंज-सकड्डी सड़क पर अखगांव बाइपास पर ज्यों ही पहुंचा कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से पैर में चोट लगने से बुरी तरह से जख्मी हो गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों के द्वारा इलाज कराने के लिए आरा निजी क्लिनिक में पहुंचाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >