छर्रा पट्टी गांव में कुत्ते के काटने के बाद इलाज करा रहे दो मरीजों की हुई मौत

साहेबपुरकमाल : रघुनाथपुर बरारी पंचायत के छर्रा पट्टी गांव में पागल कुत्ते के काटने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य लोगों का इलाज चल रहा है. दो लोगों की मौत से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है.परिजन और ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग में नकली दवा का उपयोग करने का आरोप लगाया है. […]

साहेबपुरकमाल : रघुनाथपुर बरारी पंचायत के छर्रा पट्टी गांव में पागल कुत्ते के काटने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य लोगों का इलाज चल रहा है. दो लोगों की मौत से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है.परिजन और ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग में नकली दवा का उपयोग करने का आरोप लगाया है.

बताया जाता है कि एक माह पूर्व 30 अप्रैल को एक पागल कुत्ते ने छर्रापट्टी और मल्हीपुर गांव में करीब एक दर्जन लोगों को काट लिया था.सभी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबपुरकमाल में एंटी रैबीज की फुल डोज दवा भी ली.स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद सभी निश्चिंत थे.
अचानक दो दिन पूर्व छर्रापट्टी निवासी बबलू यादव का 14 वर्षीय पुत्र अमन कुमार और उमेश यादव की 45 वर्षीया पत्नी राजो देवी की तबीयत खराब हो गयी. आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए बेगूसराय ले गये. इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह अमन कुमार कुमार की मौत हो गयी. जबकि राजो देवी के पूरे शरीर में विष फैल जाने की बात कहकर उसे घर वापस भेज दिया और दोपहर बाद उसकी भी मौत हो गयी.
ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ता का शिकार छर्रापट्टी गांव के ही सुदीन यादव का भांजा मानसी रोहियार गांव निवासी मुरलीधर यादव का 8 वर्षीय पुत्र अमित कुमार ,मल्हीपुर के रूदल रजक का 7 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार का परिवार भी दहशत में है. ग्रामीण दिनेश यादव, निरंजन यादव ने बताया कि कुत्ता काटने से नरेश यादव की गाय की मौत भी कुछ दिन पूर्व हो गयी. जबकि पंकज साह की 5 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार, सुजीत यादव का 7 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी और जयराम यादव का भैंस की भी मौत एक वर्ष पूर्व हो गयी थी.
मृतक राजो देवी का पति उमेश यादव ने बताया कि गाय के बथान पर एक कुत्ता ने झपट्टा मारकर मेरी पत्नी के दाहिने हाथ में काट लिया था.पीएचसी में एंटी रैबीज का पूरा डोज सूई भी दिलाये थे. तीन दिन पूर्व अचानक उसे उल्टी होना शुरू हो गया.तब उसे बेगूसराय के डॉ एमएम झा के यहां ले गये. अल्ट्रासाउंड एवं अन्य जांच के बाद डॉक्टर ने स्थिति नाजुक बताते हुए इसे घर ले जाने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >