एक ही ट्रांसफाॅर्मर पर है साढ़े तीन सौ घरों का लोड, लो वोल्टेज से परेशानी

कोइलवर : बिजली भी आती है, बिल भी देते हैं फिर भी अंधेरे में जी रहे हैं लोग. यह हाल कोइलवर नगर पंचायत की है. बिजली कंपनी के उदासीन रवैये की वजह से नगर पंचायत की आधी आबादी बिजली की लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान है. इसका महत्वपूर्ण कारण है एक ही ट्रांसफाॅर्मर पर तीन […]

कोइलवर : बिजली भी आती है, बिल भी देते हैं फिर भी अंधेरे में जी रहे हैं लोग. यह हाल कोइलवर नगर पंचायत की है. बिजली कंपनी के उदासीन रवैये की वजह से नगर पंचायत की आधी आबादी बिजली की लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान है. इसका महत्वपूर्ण कारण है एक ही ट्रांसफाॅर्मर पर तीन सौ से अधिक घरों का लोड है.

नगर पंचायत के वार्ड 10 में जामा मस्जिद के समीप एक 200 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा है, जिस पर लगभग साढ़े तीन सौ घरों का लोड है. इसके कारण दिन हो या रात हमेशा लो वोल्टेज की समस्या से दो-चार होना पड़ता है.
10 नये ट्रांसफाॅर्मर लगाने की गति सुस्त : नगर पंचायत के चिह्नित 10 स्थानों पर 100-100 केवीए के दस ट्रांसफॉर्मर लगाये जाने थे, जिनके लिए एजेंसी द्वारा कई इलाकों में पोल भी लगाये गये हैं लेकिन अधिकांश बिजली के खंभों पर न ही तार लग पाया और न ही ट्रांसफॉर्मर. इस बारे में अधिकारी कहते हैं कि कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण देर हो रही है.
नगर की आधी आबादी लो वोल्टेज से परेशान है. वार्ड नंबर 3, 5, 6, 7 और आठ के लोग ज्यादा परेशान है. कारण कि एकमात्र 200 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से इन वार्डों में बिजली आपूर्ति की जाती है. नतीजतन लोगों को पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल पा रहा. नतीजा यह होता है कि बिजली रहते वोल्टेज की वजह से स्कूली बच्चे समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवकों को भी पढ़ने-लिखने की समस्या आती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >