कोइलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव में हुई हत्या
आरा (भोजपुर) : कोइलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव में एक अधेड़ की ईंट-पत्थर से मारकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने हत्या को अंजाम देनेवाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया.
मृतक की पहचान रामेश्वर राम के रूप में की गयी, जो सकड्डी गांव निवासी स्व सिंगासन राम के पुत्र था. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रामेश्वर राम अपने घर के बगल में खड़ा था. इसी बात को लेकर बगलवाले ने पूर्व के घरेलू विवाद को लेकर उलझ गये. पहले गाली-गलौज हुई.
बाद में बात इतनी बिगड़ गयी कि पति-पत्नी ने ईंट-पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी शिवशंकर राम तथा उसकी पत्नी ललकी देवी को गिरफ्तार कर लिया है.
