एक सप्ताह से बैंक में लिंक फेल, ग्राहक परेशान

आरा : सिंडिकेट बैंक में बुधवार को लिंक फेल होने के कारण ग्राहक और व्यवसायी परेशान रहे. दिन भर अफरातफरी का माहौल कायम रहा. लिंक फेल होने से सैकड़ों ग्राहकों का लेन-देन का कार्य प्रभावित रहा. हालांकि एक सप्ताह तक लिंक फेल रहेगा. बैंक पदाधिकारियों ने इस संबंध में बताया कि तकनीकी खराबी के कारण […]

आरा : सिंडिकेट बैंक में बुधवार को लिंक फेल होने के कारण ग्राहक और व्यवसायी परेशान रहे. दिन भर अफरातफरी का माहौल कायम रहा. लिंक फेल होने से सैकड़ों ग्राहकों का लेन-देन का कार्य प्रभावित रहा. हालांकि एक सप्ताह तक लिंक फेल रहेगा. बैंक पदाधिकारियों ने इस संबंध में बताया कि तकनीकी खराबी के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है.
बुधवार को बैंक पहुंचे ग्राहक बैरंग लौट गये. दिन भर ग्राहक और व्यवसायी परेशान रहे. बता दें कि शहर के बीचोबीच बैंक के होने के कारण अधिकांश व्यवसायियों का इस बैंक में लेन-देन का कार्य होता है.लिंक फेल होने के कारण लाखों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ. इस संबंध में ग्राहकों का कहना है कि लगातार कई दिनों से बैंक में लेन-देन का कार्य नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण काफी समस्या उत्पन्न हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >