आरा : आरा निबंधन कार्यालय में बुधवार को लिंक फेल होने के कारण रजिस्ट्री कराने आये लोगों ने जमकर हंगामा मचाया. लगभग एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा. बाद में ठीक होने के बाद लोग शांत हुए. बता दें कि रजिस्ट्री ऑफिस में नेटवर्क फेल होने के कारण लिंक आ और जा रहा था, जिससे काम नहीं हो पा रहा था. दो दिनों से रजिस्ट्री कराने आये लोग परेशान थे.
बुधवार को जैसे ही लोग रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे और वहां पता चला कि आज भी लिंक फेल है तो लोग आक्रोशित हो गये और हंगामा करना शुरू कर दिये. बाद में निबंधन पदाधिकारी द्वारा लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया.
बता दें कि एक माह पहले निबंधन शुल्क में वृद्धि को लेकर लोगों ने हंगामा मचाया था. बाद में मामले को सुलझा दिया गया था. घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझा रही थी. बाद में लिंक ठीक होने के बाद काम काज शुरू किया गया.
