रमजान में रेलवे कर्मी पहले छोड़ेंगे कार्यालय

आरा : रेलवे बोर्ड ने पवित्र रमजान को देखते हुए एक पत्र जारी किया है. बोर्ड ने सभी रेलवे जोन और उनके अंतर्गत आनेवाले सभी डिवीजन को अमल करने का निर्देश दिया है. इस फैसले से मुस्लिम समुदाय के रेलकर्मियों में काफी खुशी की लहर है. रेल सूत्रों के अनुसार मुस्लिम रेल कर्मचारी जो रोजा […]

आरा : रेलवे बोर्ड ने पवित्र रमजान को देखते हुए एक पत्र जारी किया है. बोर्ड ने सभी रेलवे जोन और उनके अंतर्गत आनेवाले सभी डिवीजन को अमल करने का निर्देश दिया है. इस फैसले से मुस्लिम समुदाय के रेलकर्मियों में काफी खुशी की लहर है.

रेल सूत्रों के अनुसार मुस्लिम रेल कर्मचारी जो रोजा रखते हैं और जिन्हें इफ्तार के लिए अपने घर पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. उन्हें जहां कहीं व्यावहारिक हो, समय से पहले कार्यालय छोड़ने की अनुमति दी है. इस व्यावहारिक पहल के लिए रेलवे बोर्ड को यूनियन के नेता मनोज कुमार पांडेय, प्रवीण कुमार ओझा, नीरज सिंह, आर के सिंह, समेत अन्य रेलकर्मियों ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >