पुलिस ने शव को किया बरामद, पति समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

आरा : जिले के आयर थाना क्षेत्र के आयर गांव में एक विवाहिता की गला घोंट कर हत्या करने के बाद उसके शव को पंखे से लटका दिया गया. इस संबंध में मायकेवालों ने पति समेत पांच लोगों पर आयर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मृतका का […]

आरा : जिले के आयर थाना क्षेत्र के आयर गांव में एक विवाहिता की गला घोंट कर हत्या करने के बाद उसके शव को पंखे से लटका दिया गया. इस संबंध में मायकेवालों ने पति समेत पांच लोगों पर आयर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मृतका का नाम मीरा देवी बताया जाता है, जो आयर गांव निवासी विकेश कुमार सिंह उर्फ सोनू कुमार की पत्नी थी.

इस संबंध में संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी विवाहिता के पिता सत्येंद्र सिंह द्वारा पति, सास, ससुर, भाई व भौजाई पर मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस को दिये गये आवेदन में विवाहिता के पिता ने बताया कि एक साल पहले उनके पुत्री की शादी हुई थी. शादी की बाद से ससुरालवाले विदाई नहीं कर रहे थे.
अक्सर उसे स्कॉर्पियो गाड़ी को लेकर प्रताड़ित किया जाता था. मंगलवार की शाम उनकी पुत्री मीरा देवी द्वारा फोन कर मारपीट करने के बात बतायी गयी. बुधवार की सुबह ससुरालवालों ने घटना को अंजाम दे दिया. लड़की के पिता ने बताया कि 24 जून, 2018 को उनकी पुत्री की शादी विकेश कुमार सिंह के साथ हुई थी.
विवाहिता का पति प्राइवेट गाड़ी चलाता है. इसको लेकर वह हमेशा अपनी पत्नी पर दबाव बनाता था. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं ससुरालवालों का कहना है कि विवाहिता द्वारा खुद से खुदकुशी की गयी है. हालांकि पूरा मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा.
एक साल पहले हुई थी शादी, शादी के बाद मायके नहीं लौटी मीरा : एक साल पहले मीरा की शादी हुई थी. ससुरालवालों ने शादी के बाद उसकी विदाई नहीं कर रहे थे. उसके भाई पप्पू की शादी 19 मई को थी.
इसको लेकर मायकेवाले ससुरालवालों से विदाई कराने की बात कर रहे थे. चार दिन बाद विदाई होनेवाली थी लेकिन मायके जाने के पहले ही उसकी मौत की खबर पहुंच गयी. शादी के बाद से वह मायके नहीं गयी थी. मायके जाने के पहले ही उसकी अरथी सज गयी. घटना को लेकर पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >