गैस सिलिंडर फटने से किशोरी की मौत, तीन अन्य जख्मी

आरा/बिहिया : जिले के बिहिया प्रखंड के शाहपुर थानांतर्गत रानी सागर गांव में सोमवार की शाम खाना बनाने के दौरान एक घर में सिलिंडर फट गया, जिससे मौके पर ही एक किशोरी की मौत हो गयी. वहीं, इस घटना में घर के तीन सदस्य जख्मी हो गये. घटना की सूचना पाते ही स्थानीय थाना पुलिस […]

आरा/बिहिया : जिले के बिहिया प्रखंड के शाहपुर थानांतर्गत रानी सागर गांव में सोमवार की शाम खाना बनाने के दौरान एक घर में सिलिंडर फट गया, जिससे मौके पर ही एक किशोरी की मौत हो गयी.

वहीं, इस घटना में घर के तीन सदस्य जख्मी हो गये. घटना की सूचना पाते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और आग बुझाने का प्रयास करने लगी. बताया जाता है कि रानीसागर निवासी बैजु तुरहा की पुत्री 14 वर्षीया रेणु कुमारी खाना बना रही थी, तभी गैस टंकी में अचानक विस्फोट होने से आग लग गयी. इससे मौके पर ही रेणु की मौत हो गयी, जबकि अवतार तुरहा गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
इनके अलावा मृतका की मां व बहन भी जख्मी हो गयी है. गंभीर रूप से जख्मी अवतार तुरहा को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है. इधर, घटना की सूचना पाकर शाहपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा मौके पर पहुंच गये और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंच गयी और आग बुझाने का प्रयास करने लगी.
हालांकि घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा. जख्मी मां-बेटी का इलाज शाहपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है. स्थानीय लोगों ने बीडीओ व सीओ बिहिया को मोबाइल पर सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की. दोनों पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार को सरकारी सुविधा देने का आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >