मारपीट में महिला समेत तीन लोग हुए जख्मी

बिहिया : थाना क्षेत्र के चकरही गांव में भूसा रखने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की घटना में एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गये. घटना में जख्मी चकरही निवासी क्षत्रपति यादव की पत्नी मिनता देवी व पुत्र चंद्र कुमार तथा बलिराम यादव के पुत्र जितेंद्र यादव का इलाज […]

बिहिया : थाना क्षेत्र के चकरही गांव में भूसा रखने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की घटना में एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गये. घटना में जख्मी चकरही निवासी क्षत्रपति यादव की पत्नी मिनता देवी व पुत्र चंद्र कुमार तथा बलिराम यादव के पुत्र जितेंद्र यादव का इलाज बिहिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया.
थानाध्यक्ष मो. शहूद अख्तर अंसारी ने बताया कि किसी भी पक्ष द्वारा अब तक आवेदन नहीं दिया गया है, आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
पिटाई कर गंभीर रूप से किया जख्मी
बिहिया : थाना क्षेत्र के तेघरा गांव में मंगलवार की रात नामजद लोगों द्वारा 25 वर्षीय एक युवक की जमकर पिटाई कर जख्मी कर दिया. जख्मी युवक बेलवनिया निवासी दशरथ नट के पुत्र दिनेश नट का इलाज बिहिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. बाद में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया गया.
घटना को लेकर जख्मी ने तेघरा निवासी इदरीश नट की पत्नी तेजिया देवी व पांच पुत्रों नंदजी नट, अफीमची नट, टुनटुन नट, जितेंद्र नट व कुदरूम नट के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष मो. शहूद अख्तर अंसारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबनी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >