आचार संहिता उल्लंघन में सात पर प्राथमिकी

सहार : प्रखंड क्षेत्र में सेक्टर मजिस्ट्रेट के द्वारा सात लोगों पर आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जानकारी के अनुसार एजीएम मॉल, एमडीआर मॉल, सुशील होम पाइप, वैध वी के भारती सहित सात लोगों पर सरकारी भवन एवं पोल पर बैनर लगाने का मामला स्थानीय थाने में […]

सहार : प्रखंड क्षेत्र में सेक्टर मजिस्ट्रेट के द्वारा सात लोगों पर आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जानकारी के अनुसार एजीएम मॉल, एमडीआर मॉल, सुशील होम पाइप, वैध वी के भारती सहित सात लोगों पर सरकारी भवन एवं पोल पर बैनर लगाने का मामला स्थानीय थाने में दर्ज कराया गया है.

बता दें कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन के द्वारा राजनीतिक पार्टियों एवं आम जनता से सरकारी भवनों से बैनर-पोस्टर हटाने की बराबर अपील की जा रही है. इसके उपरांत भी सरकारी भवनों से प्रशासन को बैनर-पोस्टर उतारना पड़ रहा है. बीडीओ मनीष कुमार ने बताया कि गुरुवार को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >