दिव्यांग छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित

आरा : कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में श्रम अधीक्षक राकेश रंजन ने सभी प्रशिक्षित दिव्यांग छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किया. गौरतलब हो कि आरा मुख्यालय स्थित मिल रोड अंतर्गत कॉमन सर्विस सेंटर पर मंगलवार को प्रमाणपत्र का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि श्रम अधीक्षक ने सभी प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को संबोधित […]

आरा : कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में श्रम अधीक्षक राकेश रंजन ने सभी प्रशिक्षित दिव्यांग छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किया. गौरतलब हो कि आरा मुख्यालय स्थित मिल रोड अंतर्गत कॉमन सर्विस सेंटर पर मंगलवार को प्रमाणपत्र का वितरण किया गया.
मुख्य अतिथि श्रम अधीक्षक ने सभी प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा दे रही है. खास कर दिव्यांग छात्र-छात्राओं पर विशेष ध्यान है. सभी छात्र प्रशिक्षित होकर अपनी जीविकोपार्जन कर समाज में अपनी नयी पहचान बना सकते हैं. सभी छात्र-छात्राएं डोमेस्टिक डाटा एंट्री का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं.
आगामी किसी भी तरह का विभाग में डाटा एंट्री का कार्य आयेगा तो आप सभी को प्राथमिकता दी जायेगी. कार्यक्रम में सीएससी के जिला प्रबंधक पवन कुमार, प्रशिक्षण देने वाली संस्था स्पेस एनजीओ के जिला प्रबंधक सीपी पांडेय, जिला प्रबंधक तनवीर आलम, सीएसी के जिलाध्यक्ष बीके अग्रवाल आदि उपस्थित थे. बिहार दिवस के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने आयोजित की बैठक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >