गेसिंग के अड्डे पर पुलिस ने की छापेमारी, छह गिरफ्तार

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के समीप गेसिंग के अड्डे पर पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 5510 रुपये नकद, गेसिंग बोर्ड, गेसिंग के टिकट तथा पांच मोबाइल बरामद किये गये हैं. पकड़े गये लोगों में अनाइठ निवासी पप्पू चौधरी, बलिराम कुमार, मुन्ना […]

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के समीप गेसिंग के अड्डे पर पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 5510 रुपये नकद, गेसिंग बोर्ड, गेसिंग के टिकट तथा पांच मोबाइल बरामद किये गये हैं.
पकड़े गये लोगों में अनाइठ निवासी पप्पू चौधरी, बलिराम कुमार, मुन्ना कुमार, किरण कुमार, रुदल साव तथा विनोद रजक बताये जाते हैं. हालांकि गेसिंग के अड्डे का संचालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. बता दें कि लगातार दो दिनों से नवादा थाना क्षेत्र के कई जगहों पर गेसिंग के अड्डे पर छापेमारी चल रही है.
सोमवार को भी पकड़ी गांव से पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. सनद हो कि नवादा थानाध्यक्ष के नव नियुक्त थानेदार ललन कुमार के पदभार ग्रहण करते ही अवैध रूप से धंधा चलानेवाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया है. छापेमारी के दौरान इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति रही. उनके द्वारा लगातार गेसिंग के अड्डे पर छापेमारी की जा रही है. इस संबंध में नवादा थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि किसी भी सूरत में अपराधी और अवैध धंधेबाज नहीं बचेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >