सड़क हादसे में महिला की मौत

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के पश्चिमी ओवरब्रिज बाजार समिति के समीप मंगलवार की शाम अनियंत्रित ट्रक के धक्के से मां की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बेटा जख्मी हो गया. घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला. घटना से गुस्साये लोगों ने […]

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के पश्चिमी ओवरब्रिज बाजार समिति के समीप मंगलवार की शाम अनियंत्रित ट्रक के धक्के से मां की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बेटा जख्मी हो गया. घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला. घटना से गुस्साये लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया.

हालांकि प्रशासन सूझ-बूझ और तत्परता के कारण जाम समाप्त हो गया. मृतका की पहचान धनेसरा देवी के रूप में की गयी, जो तियर थाना क्षेत्र के अरैला गांव निवासी शिवशंकर प्रसाद की पत्नी थी, जबकि जख्मी बेटा मोनू कुमार बताया जाता है. बताया जा रहा है कि धनेसरा देवी अपने बेटे के साथ बाइक से आरा अपनी सास से मिलने आ रहे थे. बुधवार को सास का ऑपरेशन होना था.

इसी को लेकर वह सास से मिलने आ रही थी, तभी बाजार समिति के समीप पीछे से ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गयी और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया. नवादा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और ट्रक को अपने कब्जे में कर लिया. घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली पूरे परिवार में कोहराम मच गया. घर के सभी लोग आरा सदर अस्पताल के लिए निकल पड़े. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.

मां की मौत के बाद बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल : बताया जा रहा है कि मृतका के परिवार के सदस्य नवादा और महाराजा हाता में रहते हैं. छोटे बेटे के पास नवादा में मृतका की सास थी. उनका बुधवार को ऑपरेशन होने वाला था. इसी को लेकर अपने बेटे के साथ धनेसरा देवी आ रही थी. मां की मौत के बाद बेटा सोनू और पुत्री सुमन का रो-रो कर बुरा हाल है. पत्नी की मौत के बाद शिवशंकर प्रसाद को भी काठ मार गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >