आरा : मॉल में फायरिंग कर लूटे 50 हजार रुपये

आरा : पीरो बाजार में बाइक पर हेलमेट लगाकर आये दो अपराधियों ने एक मॉल में लूटपाट की. साथ ही छह लाख की रंगदारी मांगी. रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने का धमकी भी दी है. घटना रविवार की शाम की है. बताया जाता है कि बाइक पर सवार दो अपराधी आये और गार्ड को […]

आरा : पीरो बाजार में बाइक पर हेलमेट लगाकर आये दो अपराधियों ने एक मॉल में लूटपाट की. साथ ही छह लाख की रंगदारी मांगी. रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने का धमकी भी दी है. घटना रविवार की शाम की है.
बताया जाता है कि बाइक पर सवार दो अपराधी आये और गार्ड को धक्का देकर मॉल में घुस गये. अपराधियों ने कैश काउंटर से हथियार के बल पर 50 हजार रुपये लूट लिया. इस दौरान अपराधी मॉल में स्थित मैनेजर और कई कर्मचारियों के मोबाइल भी लेते गये. जाते-जाते अपराधियों ने मैनेजर से छह लाख रुपये रंगदारी की मांग की और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी. लूटपाट के क्रम में अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग भी की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >