आरा : थाने के सामने पेशाब करने पर पुलिस ने युवक को पीटा, हंगामा पिटाई

आरा : भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड के इमादपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर थाने के सामने पेशाब करने पर पुलिस ने युवक की पिटाई कर दी. इस घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गये और कुछ ही देर बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों ने थाना पर पथराव शुरू कर दिया. बाद में स्थिति को […]

आरा : भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड के इमादपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर थाने के सामने पेशाब करने पर पुलिस ने युवक की पिटाई कर दी. इस घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गये और कुछ ही देर बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों ने थाना पर पथराव शुरू कर दिया. बाद में स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद मामला शांत हुआ. इधर आक्रोशित लोगों ने घटना के बाद सड़क जाम कर दी और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.
लगभग 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक जाम लगा रहा. जाम लगने के कारण पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा. बताया जाता है कि इमादपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी पान दुकानदार सत्येंद्र कुमार थाने के सामने पेशाब कर रहा था, तभी पुलिस उसे थाने में पकड़कर लायी और उसकी पिटाई कर दी, जिससे लोगों का गुस्सा फूट गया और लोग आक्रोशित हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >