आरा : हादसे में मौत, गुस्साये लोगों ने ट्रक फूंका

आरा/शाहपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रानी सागर गांव में मंगलवार की देर रात अनियंत्रित ट्रक के धक्के से एक युवक की मौत हो गयी. इससे गुस्साये लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया और मृतक के शव को सड़क पर रख कर हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया. ट्रक […]

आरा/शाहपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रानी सागर गांव में मंगलवार की देर रात अनियंत्रित ट्रक के धक्के से एक युवक की मौत हो गयी. इससे गुस्साये लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया और मृतक के शव को सड़क पर रख कर हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया.
ट्रक धू- धू कर जल उठा, इससे पहले चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस व अग्निशामक की टीम पर भी आक्रोशित लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गये. मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव निवासी शिव बच्चन पासवान के रूप में हुई. युवक कुंडेश्वर गांव में दुर्गापूजा देखकर अपने गांव रानीसागर देर रात को बाइक से लौट रहा था. इसी क्रम में हादसे का शिकार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >