जगदीशपुर : प्रखंड क्षेत्र के चकई गांव में डायरिया की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हो गये. पीड़ितों का इलाज जगदीशपुर रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा है.
शुक्रवार को जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के चकई गांव में डायरिया के पाव पसारने की सूचना रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों को मिलने के बाद अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने इलाज के लिए गांव में मेडिकल टीम को रवाना किया. टीम में शामिल चिकित्सकों ने इस बीमारी से पीड़ित श्रीभगवान मुसहर के दो वर्षीय पुत्र विकास कुमार, गंभीर मुसहर के चार वर्षीय पुत्र विशाल कुमार, सुकुर मुसहर के पांच वर्षीय पुत्र जुलेस मुसहर, ललन मुसहर के 10 वर्षीय पुत्र नामी मुसहर, मुन्ना मुसहर के 12 वर्षीय पुत्र अनिता मुसहर सहित अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से जगदीशपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां सभी का इलाज
चल रहा है.
