कोर्ट ने तीन पुलिस अधिकारी को फरार घोषित किया

आरा : मारपीट करने के एक मामले में कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर सप्तम अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रणव शंकर ने अभियुक्त तत्कालीन नगर थाने के थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिन्हा, दारोगा उदय प्रताप सिंह व राम कुमार सिंह को फरार घोषित करते हुए स्थायी वारंट निर्गत करने का आदेश दिया है. बता दें कि […]

आरा : मारपीट करने के एक मामले में कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर सप्तम अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रणव शंकर ने अभियुक्त तत्कालीन नगर थाने के थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिन्हा, दारोगा उदय प्रताप सिंह व राम कुमार सिंह को फरार घोषित करते हुए स्थायी वारंट निर्गत करने का आदेश दिया है.

बता दें कि नगर थानांतर्गत महाजन टोली के एक आयुर्वेदिक चिकित्सक वैद्यनाथ सिन्हा ने सीजेएम कोर्ट में एक परिवाद पत्र दाखिल किया था कि 10 जनवरी, 2003 को उक्त तीनों पुलिस अधिकारी ने उसके क्लिनिक में आकर बंदूक जमा करने को लेकर उसके साथ मारपीट की और रुपया ले लिया गया था. कोर्ट द्वारा संज्ञान लेने के बाद उक्त तीनों अभियुक्तों को कोर्ट उपस्थित होने के लिए जब्ती- कुर्की का आदेश भी जारी किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >