पुलिस कर रही है गाड़ी के कागजात का सत्यापन
बड़हरा : स्थानीय थाना क्षेत्र के बबुरा कपुर दियरा गांव के बीच स्थित एक बगीचा से पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर रविवार की देर रात एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की. तलाशी के दौरान उसमें से पुलिस ने 752 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. घटनास्थल से चालक फरार हो गया.
बताया जाता है कि बड़हरा थाना पुलिस को रविवार को देर शाम सूचना मिली कि बबुरा कपुर दियरा के बीच स्थित बगीचे में एक हुंडई कंपनी की सफेद रंग की कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को एक स्थान से दूसरे स्थान भेजा जा रहा है. पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर घटनास्थल से पुलिस ने प्लास्टिक बोरे में रखी 752 बोतल हरियाणा निर्मित इंपीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद की. पुलिस चालक को गिरफ्तार करने के लिए गाड़ी के कागजात व नंबर का सत्यापन कर रही है.
